एक्सप्लोरर

बिहार: सासाराम में जमीनी विवाद में चाचा-भतीजे की हत्या, कुख्यात अपराधी था मृतक

घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस के साथ-साथ एसडीपीओ और एसपी तुरंत घटनास्थल पहुंचे और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया. वहीं, पुलिस ने हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है.

रोहतास: बिहार के सासाराम में शुक्रवार को चाचा-भतीजे की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. घटना जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के लस्करी गंज की है, जहां शुक्रवार की देर रात दान में मिली जमीन को लेकर हुए परिवारिक विवाद में जिले के कुख्यात अपराधी माधव दूबे की परिजनों द्वारा पत्थरों से कूच-कूचकर हत्या कर दी गई.

दान में मिली जमीन को लेकर था विवाद

मिली जानकारी अनुसार नगर थाना क्षेत्र के लस्करी गंज निवासी माधव दूबे और उसके चाचा गोपाल दूबे के बीच दान में मिली जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था. इसी क्रम में शुक्रवार की रात विवाद काफी बढ़ गया और हथियार से लैश माधव दूबे अपने छोटे भाई जितेंद्र दूबे के साथ गोपाल दूबे के घर पहुंचकर हंगामा करने लगा.

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

इसी दौरान माधव दूबे ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. गोलीबारी में एक गोली गोपाल दूबे को जा लगी. ऐसे में गोपाल दूबे के बेटों ने भी गोली चलानी शुरू कर दी और माधव दूबे को धर दबोचा और उसका सिर पर पत्थर पटक-पटककर उसकी निर्मम हत्या कर दी. वहीं, गोपाल दूबे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने अपना दम तोड़ दिया.

कुख्यात अपराधी था मृतक

इधर, घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस के साथ-साथ एसडीपीओ और एसपी तुरंत घटनास्थल पहुंचे और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया. वहीं, पुलिस ने हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी शुरू कर दी. बता दें कि गोपाल दूबे सासाराम स्थित प्रसिद्ध बाल विकास विद्यालय में कर्मी के रूप में कार्यरत थे, जबकि माधव दूबे कई हत्याओं और कांडों के आरोपी था. दोनों आपस में चाचा-भतीजा थे.

यह भी पढ़ें -

बिहारवासियों पर महंगाई की मार, सुधा डेयरी ने बढ़ाई मिल्क प्रोडक्ट्स की कीमत पटना: पूजा करने गए कुख्यात की मंदिर में गोली मारकर हत्या, हाल ही में जेल से आया था बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget