एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार की दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, जानें- किन नामों की हो रही चर्चा?

Rajya Sabha Seats: लोकसभा चुनाव के बाद बिहार की दो राज्य सभा सीट खाली हो गई है. अब नए सांसद का चुनाव होगा. अभी से ही नाम को लेकर चर्चा और कयासों का दौर चल रRajya Sabha Seats Vacantहा है.

Rajya Sabha Seats Vacant: लोकसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं तो देश की 10 राज्यसभा सीटें भी खाली हो चुकी हैं, क्योंकि दस राज्यसभा सांसद लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद भवन पहुंच चुके हैं. ऐसे में अब सभी 10 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इनमें बिहार में दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसमें आरजेडी और बीजेपी से एक-एक राज्यसभा सांसद है. 

मीसा भारती बनी लोकसभा की सांसद 

पहले आरजेडी से लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती सांसद राज्यसभा सांसद रही जो 2022 में निर्वाचित हुई थी और अभी 4 साल का कार्यकाल बचा हुआ है. मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुकी हैं तो अब वह सीट खाली हो गई है. राज्यसभा की यह सीट लालू परिवार की रही है.

आरजेडी के एक विश्वस्त नेता ने बताया कि अभी तो विधायक का पद खाली हुआ है तो विधायकों के बारे में चर्चा हो रही है कि किसे भेजा जाए. राज्यसभा के लिए यह सीट लालू परिवार की है तो ज्यादातर उम्मीद जताई जा रही है कि लालू परिवार में से ही कोई राज्यसभा जाएगा. इस बार लोकसभा चुनाव में मीसा भारती और रोहिणी आचार्य दोनों  मैदान में थी लेकिन रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से चुनाव हार गईं. इसलिए ज्यादा उम्मीद है कि रोहिणी आचार्य को राज्यसभा भेजा जा सकता है. हालांकि अभी यह चर्चा है इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बीजेपी की भी एक राज्यसभा सीट खाली

वहीं बीजेपी की भी एक राज्यसभा सीट खाली हुई है. पटना से बीजेपी के पूर्व सांसद रहे सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर जो वर्ष 2000 में राज्यसभा सांसद के लिए निर्वाचित हुए थे. इस बार वह नवादा लोकसभा के सांसद बन चुके हैं. अभी उस सीट पर 2 साल का कार्यकाल बचा हुआ है और अब नए सांसद का चुनाव होगा. हालांकि अभी से ही नाम को लेकर चर्चा और कयासों का दौर चल रहा है.

बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्यसभा चुनाव के लिए अभी कुछ तय नहीं हो पाया है. एक महीने के अंदर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा उसके बाद राज्यसभा के सीट पर नाम की घोषणा हो सकती है, लेकिन उससे पहले जो चर्चा हो रही है कि लोकसभा चुनाव में बिहार से 8 मंत्री बनाया गया है. उनमें राजपूत जाति को एक भी मंत्री पद नहीं दिया गया है. बीजेपी के विश्वास सूत्रों के अनुसार 80% उम्मीद है कि राजपूत जाति से बिहार बीजेपी के बड़े नेता जो राजपूत जाति के हैं, वह राज्यसभा में जा सकते हैं. हालांकि पहले से इस सीट पर विवेक ठाकुर जो भूमिहार जाति से आते हैं उन्हें बनाया गया था.

बीजेपी से इन नामों की है चर्चा 

अब 8 मंत्रियों में दो मंत्री भूमिहार से ही हैं, ऐसे में यह साफ है कि भूमिहार जाति को राज्यसभा नहीं भेजा जा सकता है. नाम की बात करें तो तीन नाम चर्चा में आ रहे हैं. सबसे पहला नाम दो बार आरा लोकसभा से सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के सिंह को राज्यसभा भेजा जा सकता है, तो दूसरे नंबर पर पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह का नाम आ रहा है. तीसरा नाम औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह का भी बताया जा रहा है जो इस बार चुनाव हार गए हैं.

ये भी पढ़ेंः Bihar politics: 'UPA सरकार में क्यों नहीं की स्पेशल स्टेट्स की मांग, गृह मंत्रालय के लिए अड़े थे लालू यादव'- JDU का बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Khan Sir News: BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget