एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में आपसी रंजीश में जानलेवा हमला, खौलते मिठाई के रस से दो लोगों को जलाया

Two People Were Burnt In Katihar: पीड़ित के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि वो लोग अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं.

Katihar Mutual Dispute: बिहार के कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया. इस विवाद ने बीते दिन को एक भयानक मोड़ तब ले लिया, जब कुछ लोगों ने पोठिया बाजार की एक दुकान में घुसकर, मोहम्मद जाकिर और मोहम्मद नसीम पर गरम मिठाई का रस उंडेल दिया. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से आपसी रंजिश चल रही थी. इस हमले में जाकिर और नसीम बुरी तरह झुलस गए. 

आवेदन देकर न्याय की लगाई गई गुहार

घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को स्थानीय लोगों ने फौरन पास के फल्का स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, उन्हें तुरंत कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं. इस मामले में पीड़ित के पुत्र मोहम्मद आजाद ने पोठिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. मोहम्मद शहंशाह मोहमद इम्तियाज और मोहमद प्यारे को मामले में आरोपी बनाया गया है. 

आजाद का कहना है कि उनके पिता और रिश्तेदार पर जानलेवा हमला किया गया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है. आजाद ने बताया कि वह अपनी शिकायत दर्ज कर चुके हैं, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता से वह और उनका परिवार चिंतित और आक्रोशित है. हम न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस के जरिए आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से हमारी पीड़ा और बढ़ गई है. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मोहम्मद आजाद ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हम चाहते हैं कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई हो ताकि हमारे परिवार को न्याय मिल सके." घटना के बाद से ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और लोग पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Tejashwi Yadav Birthday: हेलीकॉप्टर पर नहीं पेड़ पर कटा तेजस्वी यादव का बर्थडे केक, महिलाओं ने गीत गाकर दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget