एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav Birthday: हेलीकॉप्टर पर नहीं पेड़ पर कटा तेजस्वी यादव का बर्थडे केक, महिलाओं ने गीत गाकर दी बधाई

Cake Cutting On Tree: तेजस्वी के जन्मदिन पेड़ पर मनाने के संबंध में पूछे जाने पर आरजेडी नेता ने कहा कि इसका संदेश पर्यावरण की रक्षा करना है. सभी को अपने जन्मदिन के अवसर पर एक-एक पौधा लगाना चाहिए.

Tejashwi Yadav Birthday Celebrated: आपने हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज सहित अन्य जगहों पर जन्मदिन मनाते लोगों को देखा और सुना होगा, लेकिन हाजीपुर में शनिवार (9 नवंबर) को आरजेडी के एक नेता ने पेड़ पर चढ़कर केक काटकर अपने नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन (Tejashwi Yadav Birthday) मनाया. इस मौके पर उन्होंने पेड़ की टहनी को  बैलून से सजाया. अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

भगवानपुर में आरजेडी नेता ने काटा केक

बिहार में आरजेडी नेता शनिवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का 35वां जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं. इस बीच, वैशाली जिले के भगवानपुर में आरजेडी नेता केदार प्रसाद यादव पेड़ पर चढ़कर केक काटकर तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उन्होंने पेड़ पर ही जली मोमबत्ती बुझाई और केक काटा.

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने तेजस्वी यादव के समर्थन में नारे लगाए और महिलाओं ने गीत गाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. आरजेडी नेता केदार यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दावा किया कि अगले चुनाव में तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे. बिहार में विकास का नाम है तेजस्वी यादव.

तेजस्वी यादव का जन्मदिन पेड़ पर मनाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका संदेश पर्यावरण की रक्षा करना है. उन्होंने कहा कि सभी को अपने जन्मदिन के अवसर पर एक-एक पौधा लगाना चाहिए, जिससे पर्यावरण की रक्षा की जा सके. इस मौके पर उन्होंने तेजस्वी यादव के दीर्घायु होने की कामना की और निर्धनों को वस्त्र देकर सम्मानित किया.

आरजेडी प्रदेश कार्यालय में भी मना बर्थडे

वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गया में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया है, वो इन दिनों उपचुनाव को लेकर गया में मौजूद हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज 35 साल के हो गए हैं और इस अवसर पर आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में भी केक काटकर उनका बर्थडे मनाया गया. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह , अब्दुल बारी सिद्दीकी, मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव पूर्व एमएलसी सुनील सिंह और तमाम बड़े नेताओं ने उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. 

ये भी पढ़ेंः Watch: 'HAPPY BIRTHDAY TEJASHWI YADAV', गया के होटल में ऐसे सेलिब्रेट हुआ आरजेडी नेता का जन्मदिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget