एक्सप्लोरर

बिहार: बिजली की चपेट में आए दो भाई, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Bihar News: विधायक ने इस घटना को बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की. साथ आगे ऐसी घटना ना हो इसके लिए बिजली विभाग को आवश्यक कदम उठाने को कहा.

अरवल: बिहार के अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के कोरियम गांव में गुरुवार की देर शाम खेत में जा रहे दो भाई बिजली की चपेट में आ गए. इस हादसे में एक भाई की मौत हो गई. जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी अनुसार कोरियम गांव निवासी मिथिलेश सिंह के दो बेटे नवलेश कुमार (18) और कौशल कुमार (15) शाम को खेत में घूमने जा रहे थे.

इसी दौरान कोरियम खेल मैदान के पास लगे ट्रांसफार्मर के निचले हिस्से से जमीन में बारिश की वजह से विद्युत प्रवाहित हो रही थी. वहां से गुजरने के दौरान दोनों भाई बिजली की चपेट में आ गए, जिससे नवलेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, कौशल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बिजली विभाग को ठहराया जिम्मेवार

घटना की सूचना मिलने के बाद अरवल विधायक महानंद सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक का पोस्टमार्टम कराया. साथ ही अस्पताल जाकर घायल के इलाज के संबंध में डॉक्टरों से जानकारी ली. विधायक ने इस घटना को बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की. साथ आगे ऐसी घटना ना हो इसके लिए बिजली विभाग को आवश्यक कदम उठाने को कहा.

विधायक ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से अक्सर लोगों की मौत हो रही है. ऐसे में आवश्यक है कि बिजली विभाग इस ओर ध्यान दें और सारी कमियों को जल्द दूर करे.

यह भी पढ़ें -

विवादों के बीच ओसामा शहाब से मिलने पहुंचे टुन्ना पांडेय, कहा- नोटिस का जवाब दूंगा, डरता नहीं हूं

बिहार: आरजेडी विधायक ने महिला मुख्य पार्षद पर लगाया गंभीर आरोप, जांच के लिए DM को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget