एक्सप्लोरर

Bihar News: फेस्टिवल सीजन में बिहार की ट्रेनों में भेड़ियाधसान, कोच के अंदर खिड़की से भी जाना पड़ सकता है भाई!

Bihar trains Crowded: बिहार में पर्व को लेकर नियमित ट्रेनों के अलावे स्पेशल ट्रेनों में भी टिकट नहीं मिल रही है. लोग ट्रेन के शौचालय से लेकर फर्श तक पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं.

Bihar Trains Crowded Due To Festival: गया से नई दिल्ली जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार (03 नवंबर) को ऐसी हालत है कि जिसे देख हर कोई सिर पकड़ लेगा. छठ पर्व को लेकर रेलवे के जरिए विभिन्न रूटों पर पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, लेकिन ज्यादा भीड़ होने की वजह से कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही है. छठ पर्व में गया से दूसरे जिलों में अपने घर जाने वाले यात्रियों ने बताया कि कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के कारण जनरल कोच में सफर करना पड़ रहा है और जनरल कोच की भी बुरी हालात है. 

बाथरूम के दरवाजा तक लोग बैठने पर मजबूर

महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल कोच के दरवाजे से लेकर बाथरूम के दरवाजा और कोच के फर्श तक लोग बैठे दिखे. भीड़ इतनी ज्यादा है कि कोच से बाहर निकलने और अंदर जाने के लिए कोच के दरवाजा छोड़ खिड़कियों से लोग आ जा रहे हैं. प्लेटफार्म पर ट्रेन के आते ही जनरल कोच जाने के लिए आपाधापी की स्थिति हो जा रही है. ट्रेन के आते ही पहले जाकर सीट लूटने को लेकर भगदड़ की स्थिति बनी रहती है.

जनरल कोच में जा रहे यात्रियों ने बताया कि काफी परेशानी हो रही है. बाथरूम के दरवाजे तक लोग बैठे हैं. अब जाना है मजबूरी है तो किसी तरह जा रहे हैं. त्योहार के कारण भीड़ ज्यादा है. कोच में बैठने की जगह तक नहीं है. दो महीना पहले से हीं ट्रेनों में नो सीट है, तत्काल टिकट तक नहीं मिल रही है. बैठने तक की जगह नहीं है, जिसे जहां जगह मिल रही है. वहां  बैठ कर सफर कर रहे हैं. 

त्योहार के सीजन में हर साल होती है ये हालत

बता दें कि बिहार में त्योहार के सीजन यानी दशहरा से लेकर दिवाली तक ट्रेनों में सफर करना कोई आसान काम नहीं है. बाहर काम करने वाले बिहार के लोग इसी सीजन में घर ज्यादा आते हैं और लौटते हैं. जो दशहरा और दिवाली में घर आए थे वो अब अपने काम पर यानी दूसरे प्रदेश जा रहे हैं. गया में रहने वाले बिहार के दूसरे जिले के लोग भी छठ करने अपने घर जा रहे हैं. अभी छठ की भीड़ होना तो बाकी है. छठ के एक दो दीन पहले तो इससे भी बुरी हालत होती है. दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई से आने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिलेगी. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'मेरा मुंह मत खुलवाइए', राम कृपाल का मीसा भारती पर बड़ा आरोप, कहा- 50 करोड़ रुपये...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget