एक्सप्लोरर

Bihar Top 5 News Headlines: 23 जून से पहले फैसला लेंगे मांझी?, तेजस्वी बोले- मोदी के रथ को रोकेंगे नीतीश | 5 बड़ी खबरें

Bihar Top 5 News Today: बिहार की पांच खबरें पढ़ें. पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह बीजेपी सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि एक देश में दो तरह का कानून नहीं रहेगा. बिहार में आने वाला है मानसून.

1) भोजपुर में श्मशान घाट से मिली किशोर की लाश

भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के निरनपुर गांव के पास एक श्मशान घाट से 15 वर्षीय किशोर का शव गुरुवार (8 जून) की शाम पुलिस ने बरामद किया. किशोर का नाम रियाज अहमद है जो कटेया गांव के रहने वाले राज अहमद का पुत्र था. वह बुधवार की शाम से ही गायब था. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की. पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल लाया गया. Read More

2) तेजस्वी बोले- पीएम मोदी के रथ को रोकेंगे नीतीश

बीजेपी को परास्त करने के लिए क्या 1990 वाले सीन को दोहराया जा सकता है? 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव की तैयारी तो सभी पार्टियां कर रही हैं और इस बीच बयानबाजी का दौर भी लगातार चल रहा है. गुरुवार (8 जून) को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर जमकर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि जिस तरह आडवाणी के रथ को लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने 1990 में रोका था उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रथ को भी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार रोकेगी. Read More

3) मांझी का मन डोल रहा है? ले सकते हैं बड़ा फैसला

बिहार में महागठबंधन की सरकार है और इसमें सात पार्टियां हैं. इस गठबंधन में जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा भी शामिल है. बीजेपी महागठबंधन के छोटे-छोटे दलों को अपने पाले में करके 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपने कुनबे को मजबूत करने में जुटी है. वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी 25 जुलाई को बड़ी घोषणा करने वाले हैं. उम्मीद है कि वह एनडीए का दामन थामेंगे. उपेंद्र कुशवाहा ने पहले ही नीतीश कुमार से दूरी बना ली है. वह भी एनडीए का दामन थाम सकते हैं. महागठबंधन में शामिल जीतन राम मांझी का भी मन डोल रहा है. सियासी गलियारे में कई कारण बताते हुई ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं. Read More

4) बिहार में कब तक आएगा मॉनसून? देखें मौसम

बिहार में पिछले 15 दिनों से लगातार भीषण गर्मी का कहर जारी है. राज्य के कई जिलों में उष्ण लहर और लू की स्थिति बनी हुई है. इस बीच लोगों के लिए राहत की खबर है कि गुरुवार (8 जून) को केरल से मॉनसून की शुरुआत हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार केरल में भी एक सप्ताह लेट मॉनसून आया है. बिहार में मॉनसून की मानक तिथि 13 जून थी तो इस हिसाब से 18 से 20 जून तक बिहार में मॉनसून की एंट्री हो सकती है. Read More

5) राधा मोहन सिंह बोले- एक देश में दो तरह के कानून नहीं

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सरकार के कार्यकाल के 9 वर्ष पूरा होने पर बीजेपी (BJP) पूरे देश में जगह-जगह कार्यक्रम कर रही है. इसी कड़ी में गुरुवार (8 जून) को मोतिहारी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह बीजेपी सांसद राधा मोहन सिंह (Radha Mohan Singh) ने कहा कि एक देश में दो तरह का कानून नहीं रहेगा. धर्म के आधार पर अलग-अलग कानून नहीं बनाए जाएंगे क्योंकि सभी के शरीर में एक ही रक्त है. इस देश में रहने वाले सभी के पुरखे एक ही थे. Read More

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget