एक्सप्लोरर

Bihar Top 5 News Headlines: SC से मनीष कश्यप को बड़ा झटका, नीतीश नहीं दे सकते PM मोदी को टक्कर | 5 बड़ी खबरें

Bihar Top 5 News Today: बिहार की पांच खबरें फटाफट अंदाज में पढ़ें. मोतिहारी में 15 लाख रुपये की लूट हुई है. सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है.

1) मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. बिहारियों के साथ कथित हिंसा को लेकर फेक वीडियो वायरल करने के मामले में तमिलनाडु की पुलिस बिहार से ट्रांजिट रिमांड पर मनीष कश्यप को लेकर गई है. सोमवार (8 मई) को सुप्रीम कोर्ट में मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई होनी थी. कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट जाएं. Read More

2) बिहार के मोतिहारी में 15 लाख रुपये की लूट

पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से करीब 15 लाख रुपये लूट लिए. घटना ढाका थाना गेट से करीब 400 मीटर की दूरी की है. सोमवार (8 मई) की सुबह हथियारबंद बदमाश फाइनेंस कार्यालय में घुसे और कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि सुबह करीब सात बजे 10 से 12 की संख्या में बदमाश फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसे थे. Read More

3) नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर उठे सवाल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को एकजुट करने में लगे हैं. नीतीश कुमार अपने इस मुहिम में कितना सफल हो पाएंगे इसका पता नहीं, लेकिन कांग्रेस की पार्टी लाइन से हटकर बात करने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एबीपी लाइव से बातचीत में बयान दिया है कि नीतीश कुमार वरिष्ठ नेता हैं. राष्ट्रीय राजनीति में उनकी भूमिका रही है, लेकिन उनकी विश्वसनीयता पर सवाल है. Read More

4) सम्राट चौधरी का सीएम नीतीश कुमार पर हमला

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला. सुबह 11 बजे बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने के लिए पहुंचा था. मुलाकात करने के बाद जब सम्राट चौधरी बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया से बातचीत में बयान दिया. कहा कि नीतीश कुमार इतना नाटक करने वाले सीएम हैं ये पूरी दुनिया जान रही है. Read More

5) बिहार के गया में तीन बच्चों की डूबने से हुई मौत

गया के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के कुकरा बाईपास के समीप रविवार (7 मई) की शाम फल्गु नदी में बालू निकालने से बने 30 फीट के गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. तीन बच्चों में दो सगे भाई थे. तीनों बच्चे शौच के लिए गए थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. मृतकों की पहचान अंकुश, निखिल और ऋतिक के रूप में की गई. सभी बच्चों की उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच है. घटना के बाद से कोहराम मचा है. आज तीनों का दाह-संस्कार किया जाना है. Read More

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget