एक्सप्लोरर

Bihar Top 5 News Headlines: JDU नेता अजय आलोक बीजेपी में शामिल, कटिहार में 13 घंटे में 3 मर्डर | पढ़ें 5 बड़ी खबरें

Bihar Top 5 News: अजय आलोक बीजेपी में शामिल हो गए, चिराग पासवान ने नीतीश सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं साथ बिहार में कोरोना के एक्टिव केस पर विस्तृत रिपोर्ट, पढ़ें 5 बड़ी खबरें.

Ajay Alok Join BJP: CM नीतीश को लगा झटका, JDU नेता अजय आलोक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में ली सदस्यता

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक (Ajay Alok) ने शुक्रवार (28 अप्रैल) को बीजेपी (BJP) का दामन थाम लिया. सीएम नीतीश कुमार को अजय आलोक ने झटका दिया है. दिल्ली में उन्हें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई है. इससे पहले अजय आलोक जनता दल यूनाइटेड में काफी लंबे समय तक प्रवक्ता के रूप में काम कर चुके हैं. वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के करीबी नेताओं में माने जाते थे. प्रवक्ता के रूप में अजय आलोक विरोधियों पर तीखा हमला करते थे. Read More

Doctor Suicide in Supaul: 'मैंने तुमसे वफा की उम्मीद की थी...', सुसाइट नोट लिख कर सुपौल में डॉक्टर ने दे दी जान

पारिवारिक विवाद में शुक्रवार (28 अप्रैल) की सुबह सुपौल के त्रिवेणीगंज के चर्चित चिकित्सक डॉक्टर अनुराग आर्यन (Dr. Anurag Thakur) ने आत्महत्या कर ली. त्रिवेणीगंज बाजार स्थित किराए के मकान के एक कमरे फंदे से लटकर आत्महत्या की है. शुक्रवार की सुबह घटना के बारे में पता चलने के बाद लोगों ने इसकी सूचना त्रिवेणीगंज थाने की पुलिस को दी. त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह पहुंचे. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया. Read More

Katihar Crime: कटिहार में 13 घंटे में 3 मर्डर, कैलाश महतो के बाद किशोर की दर्दनाक हत्या, पूर्व डिप्टी सीएम ने लगाए गंभीर आरोप

बिहार के कटिहार में अलग-अलग जगहों पर बीते 13 घंटों के दौरान 3 हत्याएं हुईं हैं. इसे लेकर बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए गए हैं. जिले के बरारी थाना से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर पोखरिया टोला के समीप बदमाशों ने जेडीयू के 65 वर्षीय वरिष्ठ नेता कैलाश महतो को गुरुवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं दो और हत्या के मामले सामने आये हैं. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कानून- व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं. Read More

Anand Mohan Row: 'बाहुबली' की रिहाई पर चिराग पासवान ने कर दी सवालों की बौछार, नीतीश सरकार की मंशा पर कह दी ये बड़ी बात

बिहार के हाजीपुर में दलित आईपीएस ऑफिसर की हत्या के आरोपी पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई को लेकर चिराग पासवान ने आपत्ति जताई है. इसे लेकर उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला  है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए नियम में बदलाव किए हैं और हत्या के आरोपी को रिहा किया है. दलित परिवार के साथ अन्याय हुआ है. बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई को चिराग पासवान ने सरासर गलत बताया है.  Read More

Coronavirus Cases: बिहार में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार! 179 नये केस सामने आये, एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी, किस जिले में हैं कितने मरीज?

बिहार में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बीते कई दिनों से हर दिन 100 से अधिक नए केस मिल रहे हैं. बिहार में कोरोना वायरस की रफ्तार इस कदर बढ़ रही है कि 1 सप्ताह में 72 एक्टिव केस में बढ़ोतरी हुई है. पिछले 21 अप्रैल को पूरे बिहार में कुल 784 कोरोना के एक्टिव मरीज थे जो 27 अप्रैल को बढ़ कर 856 हो गए. अभी पिछले कुछ दिनों के अंदर अब तक कोरोना से चार लोगों की मौत भी हो चुकी है. Read More

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget