एक्सप्लोरर

Doctor Suicide in Supaul: 'मैंने तुमसे वफा की उम्मीद की थी...', सुसाइड नोट लिख कर सुपौल में डॉक्टर ने दे दी जान

Dr. Anurag Aryan Suicide: सुपौल के त्रिवेणीगंज में किराए के मकान से शव मिला है. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

सुपौल: पारिवारिक विवाद में शुक्रवार (28 अप्रैल) की सुबह सुपौल के त्रिवेणीगंज के चर्चित चिकित्सक डॉक्टर अनुराग आर्यन (Dr. Anurag Thakur) ने आत्महत्या कर ली. अनुराग आर्यन त्रिवेणीगंज बाजार स्थित किराए के एक मकान में रहते थे. यहीं कमरे में फंदे से लटकी हुई लाश मिली. शुक्रवार की सुबह घटना के बारे में पता चलने के बाद लोगों ने इसकी सूचना त्रिवेणीगंज थाने की पुलिस को दी. त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह पहुंचे. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया.

घर के अंदर जब पुलिस घुसी तो देखा कि डॉ. अनुराग आर्यन फंदे से लटके हुए हैं. उनकी मौत हो गई थी. डॉ. अनुराग आर्यन के परिजन ने बताया कि कुछ दिनों से पत्नी से विवाद चल रहा था. साथ ही मुकदमा भी चल रहा था. घटना के संबंध में त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर वो यहां पहुंचे तो कमरे का दरवाजा लगा हुआ था. इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि फांसी लगाकर चिकित्सक ने जान दी है.

अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता पा रहे परिजन

सुसाइड वाले कमरे से पुलिस को मोबाइल और एक सुसाइड नोट मिला है. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं दूसरी ओर अभी स्पष्ट रूप से परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं. सुसाइड नोट से ऐसा लग रहा है कि डॉक्टर अनुराग आर्यन मानसिक रूप से तनाव में थे. सुसाइड करने से चंद घंटे पहले फेसबुक पर डॉक्टर ने लिखा था "अलविदा".

सुसाइड नोट में क्या लिखा था?

पुलिस को मौके से जो सुसाइड नोट मिला है उसकी जांच की जाएगी. जो सुसाइड नोट मिला है उसमें लिखा गया है कि- "मैंने तुमसे वफा की उम्मीद की थी, बदले में तुमने मुझे झूठे दहेज एवं अपने ही बच्चे का हत्यारा घोषित कर दिया. जा फिर तुझे मैंने माफ कर दिया". सुसाइड नोट में आगे और भी कई बातों का जिक्र किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले में हर एंगल से जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें- Ajay Alok Join BJP: CM नीतीश को लगा झटका, JDU नेता अजय आलोक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में ली सदस्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget