एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases: बिहार में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार! 179 नये केस सामने आये, एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी, किस जिले में हैं कितने मरीज?

Bihar Coronavirus Cases: राजधानी पटना में एक्टिव मरीजों की संख्या में वृद्धि सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है. एक सप्ताह में एडमिट होने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है.

पटना: बिहार में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बीते कई दिनों से हर दिन 100 से अधिक नए केस मिल रहे हैं. बिहार में कोरोना वायरस की रफ्तार इस कदर बढ़ रही है कि 1 सप्ताह में 72 एक्टिव केस में बढ़ोतरी हुई है. पिछले 21 अप्रैल को पूरे बिहार में कुल 784 कोरोना के एक्टिव मरीज थे जो 27 अप्रैल को बढ़ कर 856 हो गए. अभी पिछले कुछ दिनों के अंदर अब तक कोरोना से चार लोगों की मौत भी हो चुकी है.

एक्टिव मरीजों की संख्या में वृद्धि सबसे अधिक पटना में हो रही है. पटना में पिछले 1 सप्ताह में 69 एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी है, इनमें 20 अप्रैल को पटना में 390 एक्टिव मरीज थे जो 27 अप्रैल को 459 एक्टिव मरीज की संख्या दर्ज की गई है. अभी कुल 28 मरीज अस्पताल में एडमिट हैं, जबकि 21 अप्रैल को 15 मरीज ही अस्पताल में एडमिट थे. यानी 1 सप्ताह में एडमिट होने वाले मरीजों की संख्या में 13 की बढ़ोतरी हुई है.

 27 अप्रैल तक पूरे बिहार में कुल 48000 कोरोना टेस्ट किए गए थे, इनमें नये केस 179 पाए गए, इनमें पटना में 99 और पूर्वी चंपारण में 11 नए मरीज मिले. 27 अप्रैल को एक्टिव मरीजों की संख्या 856 है, इनमें सिर्फ पटना में 459, गया 39, पूर्णिया 29, भागलपुर 67, खगड़िया में 37 और पश्चिम चंपारण में 28 कोरोना के एक्टिव मरीज पाए गए थे. अस्पताल में एडमिट मरीज 28 है.

 पिछले 1 सप्ताह में कितने एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी है और किस दिन कितने मरीज मिले हैं. एक नजर इस पर डालते हैं.

किस दिन कितने मरीज मिले

21 अप्रैल-133
22 अप्रैल-198
23 अप्रैल-133
24 अप्रैल-87
25 अप्रैल-118
26 अप्रैल-163
27 अप्रैल -179

एक सप्ताह में किस तरह बढ़े एक्टिव केस 

21 अप्रैल-784
22 अप्रैल-860
23 अप्रैल-857
24 अप्रैल-824
25 अप्रैल-824
26 अप्रैल-844
27 अप्रैल-856

बता दें कि देश के अन्य राज्यों में भी कोरोना केस में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. इसलिए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है. भीड़भाड़ से दूर रहने और उचित दूरी के नियमों पालन करने की अपील की जा रही है. साथ ही मास्क का उचित रूप से प्रयोग करने की सलाह भी दी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Caste Census: बिहार में जातिगत जनगणना पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, पढ़ें डिटेल

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget