एक्सप्लोरर

Katihar Crime: कटिहार में 13 घंटे में 3 मर्डर, कैलाश महतो के बाद किशोर की दर्दनाक हत्या, पूर्व डिप्टी सीएम ने लगाए गंभीर आरोप

Katihar Murder Case: कटिहार में एक के बाद एक 3 हत्या के मामले सामने आए हैं, इसमें जेडीयू नेता कैलाश महतो की हत्या भी शामिल है. राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाये जा रहे हैं.

कटिहार: बिहार के कटिहार में अलग-अलग जगहों पर बीते 13 घंटों के दौरान 3 हत्याएं हुईं हैं. इसे लेकर बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए गए हैं. जिले के बरारी थाना से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर पोखरिया टोला के समीप बदमाशों ने जेडीयू के 65 वर्षीय वरिष्ठ नेता कैलाश महतो को गुरुवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं दो और हत्या के मामले सामने आये हैं. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कानून- व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं.

किशोर की चाकू मार कर हत्या

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दिग्घी कटिहार मोहल्ले से जुड़े इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मोहल्ले के शादी समारोह में बारात आने से पहले मोहल्ले के कुछ लड़कों के साथ 15 वर्षीय हरि ओम और 12 वर्षीय सुमित भी डांस कर रहे थे. इस दौरान हरि ओम को चाकू मारकर घायल कर दिया गया वहीं बीच-बचाव कर रहा सुमित को भी चाकू मारा गया और चाकू हाथ में लगा.

स्कूल जाने के समय हरिओम आरोपी के साथ करता था मारपीट 

आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान हरिओम की मौत हो गई. वह इस घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार चाकू मारने वाले आरोपी ने बताया कि स्कूल जाने के समय मृतक हरिओम उसके साथ मारपीट करता था.

जिससे वह काफी आहत था और कल जब उसे बारात में नाचते हुए देखा तो उसने चाकू मारकर बदला लिया. इधर कटिहार के एसडीपीओ ओमप्रकाश घटना की पुष्टि करते हुए 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है. इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं मृतक के परिजन व स्थानीय ग्रामीण इस घटना की वजह जानने और घटना के दोषी पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है.

कटिहार एसडीपीओ ने बताया कि बच्चों के बीच झगड़े का मामला है. इसमें एक बच्चा घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसका नाम सुमित है. वहीं जैसा बताया कि गया है कि घटना दौरान घायल एक बच्चे की मौत हो गई है मृतक का नाम हरिओम था. उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है.

पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कानून- व्यवस्था पर उठाये सवाल

पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि कटिहार अपराधियों का पनाहगार होते जा रहा है. बरारी में कैलाश महतो की हत्या हुई. उन्होंने कहा कि एक निर्दोष लड़का हरिओम की हत्या चाकू से कर दी गई. विनोदपुर गांव में भी एक हत्या हुई है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. लगातार हत्याओं का दौर जारी है. तार किशोर प्रसाद ने कहा कि  मुझे रात में जैसे सूचना मिली तो पुलिस को मैंने फोन किया. उन्होंने कहा कि उसे बेहतर इलाज नहीं मिल पाया अगर बेहतर इलाज मिलती तो उसकी जान बच सकती थी.

पूर्व उप मुख्यमंत्री कहा कि जिस प्रकार से बिहार में अपराधी खुलेआम हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार एक कठिन दौर से गुजर रहा है. मैं ऐसी घटनाओं की निंदा करता हूं. उन्होंने कहा कि बिना देर किए इस तरह के आपराधिक तत्वों पर लगाम लगनी चाहिए ताकि उसके परिजनों को न्याय मिल सके.  

इसे भी पढ़ें: Road Accident: बारात जा रही गाड़ी नवादा में पेड़ से टकराई, स्कॉर्पियो सवार 2 युवकों की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget