एक्सप्लोरर

Bihar Top 5 News Headlines: जातीय जनगणना को लेकर BJP पर लालू का तंज, कुशवाहा को Z कैटेगरी की सुरक्षा | पढ़ें 5 बड़ी खबरें

Bihar Top 5 News: जातीय जनगणना को लेकर BJP पर लालू का तंज, कुशवाहा को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, नई शिक्षक नियमावली का विरोध करना पड़ेगा महंगा | फटाफट पढ़ें बिहार की 5 बड़ी खबरें.

जातीय जनगणना को लेकर BJP पर लालू का तंज

बिहार में जातीय जनगणना कराने के नीतीश सरकार के फैसले के खिलाफ कोर्ट में अर्जी डाली गई और अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है. इस मामले में आज अहम सुनवाई होने वाली है. बिहार में जातिगत जनगणना कराने के नीतीश सरकार के फैसले के पक्ष में अब आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव भी कूद पड़े हैं. उन्होंने इसे लेकर कड़े शब्दों में केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. Read More

कुशवाहा को केंद्र ने दी Z कैटेगरी की सुरक्षा

बिहार में राष्ट्रीय लोक जनता दल (आरएलजेडी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र ने Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है. उपेंद्र कुशवाहा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की रिपोर्ट मिलने के बाद आरएलजेडी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है. गृह मंत्रालय (एमएचए) ने खुफिया ब्यूरो (आईबी) द्वारा मिलने वाली खतरे की रिपोर्ट के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी है. Read More

नई शिक्षक नियमावली का विरोध करना पड़ेगा महंगा

नई शिक्षक बहाली नियमावली नीतीश कैबिनेट से पास हो चुकी है लेकिन इसका विरोध भी जारी है. वहीं इस विरोध और भविष्य में होने वाले आंदोलन से पहले ही नीतीश सरकार ने फरमान जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है. कहा गया है कि अगर कोई भी शिक्षक आने वाले दिनों में नई नियुक्ति नियमावली का विरोध करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. राज्य शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों को निर्देश जारी किए गए हैं. Read More

रोहतास में 33 साल पुराने रेप के लंबित मामले में DM के खिलाफ कार्रवाई

जिला व्यवहार न्यायालय स्थित एडीजे प्रथम मनोज कुमार की अदालत ने मंगलवार को रोहतास डीएम के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने अभियुक्त और गवाहों की उपस्थिति से जुड़े 33 साल पुराने दुष्कर्म और चोरी के एक लंबित मामले में सुनवाई करते हुए रोहतास डीएम के वेतन निकासी पर तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक रोक लगाने का निर्देश जारी किया है. Read More

पटना में बागेश्वर सरकार की हनुमंत कथा का आखिरी दिन

राजधानी पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली मठ प्रांगण में 13 मई से हनुमंत कथा का आयोजन हो रहा है. आज कथा का आखिरी दिन है. पांचवें और अंतिम दिन कथा 1.30 बजे से होगी. इससे पहले बाबा बागेश्वर सुबह नौ बजे होटल से श्रद्धालुओं को दीक्षा देंगे. आज अंतिम दिन है तो कथा स्थल पर भारी भीड़ उमड़ सकती है. आज कथा के आखिरी दिन बाबा अपने भक्तों को भभूत देंगे. Read More

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget