एक्सप्लोरर

Patna Crime: पटना में तीन साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या, मासूम का क्या था कसूर?

Girl Killed In Danapur: पटना में अज्ञात अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी बच्ची को गोलियों से भून डाला. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

Girl Child Shot Dead In Patna: पटना में एक तीन साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. दानापुर के रूपसपुर थाना अंतर्गत रामजयपाल नगर के अर्पण बैंक कॉलोनी के रहने वाले एमआर हरिओम कुमार की तीन वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी दरवाजा पर खड़ी थी, इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए. बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

नए कानून के तहत मामला दर्ज 

बच्ची की मौत के बाद मां और परिजनों में कोहराम मचा है. मृतका के पिता हरिओम कुमार ने स्थानीय थाना में अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध नए कानून के तहत मामला दर्ज कराया गया है. मृतका के पिता हरिओम कुमार एमआर हैं और पालीगंज के मसौढ़ा के मूल निवासी है. रामजयपाल नगर के अर्पणा बैंक कॉलोनी पटेल नगर रोड न. 4 में मनोज सिंह के किराए के मकान में रहते हैं.

घर के दरवाजे पर खड़ी थी बच्ची

दर्ज प्राथमिकी में हरिओम ने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे आईजीएमएस अस्पताल से घर आया था. घर आने के बाद दरवाजा खटखटया तो मेरी पत्नी और तीन वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी बाहर आई. दूध का पैकेट पत्नी को दे दिया तो पत्नी कमरे में चली गई और मैं बाइक लगाने चला गया. बेटी दरवाजे के बाहर खड़ी थी. थोडी देर में गोली चलने की आवाज सुनकर मेरी पत्नी और मैं दौड़कर बाहर आए तो देखा कि मेरी पुत्री खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरी हुई थी. मैं जख्मी हालत में उसे उठाकर बाइक पर बैठाकर इलाज के लिए शास्त्री नगर स्थित निजी अस्पताल ले गया, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया. दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने बताया कि रूपसपुर थाना अंतर्गत राम जयपाल नगर में तीन वर्षीय बच्ची की गोली मार का हत्या का मामला प्रकाश में आया है. बच्ची को गोली छाती में लगी है. मृतिका के पिता के बयान पर नए कानून के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. घटना स्थल पर एफएसएल की टीम पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके. जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः नवादा में INSTAGRAM ने ली नाबालिग लड़की की जान, पड़ोस का युवक हैक कर करता था परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस

वीडियोज

Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget