एक्सप्लोरर

Bihar News: कैमूर में दर्दनाक हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत, 4 घायल 

Lightning In Kaimur: कैमुर में धान की फसल में लगे घास को निकालने के लिए एक दर्जन से अधिक महिलाएं खेत में जा रही थीं, इसी दौरान ये घटना हुई.

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के कुरई गांव में सोमवार की सुबह हल्की बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर जाने से तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं चार महिला बुरी तरह झुलस गईं. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में चीख पुकार मच गई. ग्रामीणों ने पुलिस और स्थानीय विधायक को फोन किया. सूचना पर मोहनिया पुलिस और मोहनिया विधायक संगीता कुमारी मौके पर पहुंची. उसके बाद सभी को अस्पताल भिजवाया. 

महिलाएं धान की सोहनी करने के लिए निकली थीं

बताया जा रहा कि सभी महिलाएं धान की सोहनी करने के लिए एक दर्जन से अधिक की संख्या में जा रही थीं. मृतकों में मोहनिया थाना क्षेत्र के कुरई गांव के मनोज राम की पत्नी कुमारी देवी, मदन राम की पत्नी परम शीला देवी और अशोक राम की पत्नी मंगरी देवी शामिल है. वहीं घायलों में रोहित राम की 32 वर्षीय पत्नी मीरा देवी, चंद्र राम की 45 वर्षीय पत्नी जानकी देवी, श्री राम की 50 वर्षीय पत्नी कुंती देवी और मदन राम की 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी बताई जा रही है. 

मोहनिया थाना अध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया मोहनिया थाना क्षेत्र के कुरई गांव में सोहनी करने के लिए एक दर्जन से अधिक महिला खेतों की तरफ जा रही थीं, उसी समय आकाशीय बिजली उनके ऊपर आकर गिर गई, जिसमें तीन महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई. चार लोग झुलस गई हैं. घटनास्थल पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य किया जा रहा है. घायलों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है और मृत महिलाओं को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा गया है.

क्या बोलीं मोहनिया विधायक संगीता कुमारी? 

मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने बताया कि घटना हृदय विदारक है. सोहनी करने के लिए जा रही महिलाओं के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई. जिसमें तीन महिला की मौत हो गई, वहीं चार महिला बुरी तरह झुलस गई हैं. आपदा के तहत जो भी सरकारी राशि होगी उनके परिजनों को दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Bihar News: 'हमें नौकरानी बना दिया', अरवल में स्कूल की प्रिंसिपल छात्राओं से कराती हैं तेल मालिश, कपड़ा की धुलाई और..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget