एक्सप्लोरर

बिहार: खलिहान में आग लगने की वजह से झुलसे एक ही परिवार के तीन लोग, बच्ची की मौत

घटना के संबंध में मृतका के पिता कृष्णा कुमार ने बताया कि जब वह अपने घर में काम में व्यस्त थे. इसी बीच बच्ची खलियान की ओर चली गई. तभी खलिहान में अचानक आग लग गई और यह हादसा हो गया.

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के सेदहां गांव में शुक्रवार की शाम खलिहान में आग लगने से पिता-बेटी सहित तीन लोग झुलस गए. वहीं, इस हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और चाचा झुलस गए. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी पिता और चाचा को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी अनुसार मृतका कृष्णा कुमार की 8 वर्षीया बेटी अमृता कुमारी है, जबकि जख्मियों में उसके पिता कृष्णा कुमार और उसके चाचा आशीष कुमार शामिल हैं.

घटना के संबंध में मृतका के पिता कृष्णा कुमार ने बताया कि जब वह अपने घर में काम में व्यस्त थे. इसी बीच बच्ची खलियान की ओर चली गई. तभी खलिहान में अचानक आग लग गई, जिसके बाद आग लगने की सूचना मिलते ही पिता और चाचा बच्ची को बचाने खलिहान पहुंचे. लेकिन बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता एवं चाचा बचाने के दौरान झुलस गए.

हालांकि, खलिहान में आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. बताया जाता है कि मृतका अपने एक भाई और दो बहन में दूसरे स्थान पर थी. मृतका के परिवार में मां दीपमाला देवी, बड़ा भाई आशीष कुमार और एक छोटी बहन अर्पिता कुमारी है. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. हादसे के बाद मृतका की मां दीपमाला देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget