एक्सप्लोरर

RJD नेता तेजस्वी यादव का दावा- बिहार में 2021 में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बड़ी भविष्यवाणी कर दी और कह दिया की बिहार में 2021 में भी चुनाव हो सकते हैं.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की समीक्षा के लिए आरजेडी ने आज समीक्षा बैठक बुलाई. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस समीक्षा बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव समेत सभी जीते और हारे हुए प्रत्याशियों के साथ-साथ सभी जिला के जिला अध्यक्ष, महासचिव इस बैठक में शिरकत किए. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बड़ी भविष्यवाणी कर दी और कह दिया की बिहार में 2021 में भी चुनाव हो सकते हैं.

तेजस्वी यादव ने राजद की समीक्षा बैठक में कही ये बातें

तेजस्वी यादव ने पार्टी की समीक्षा बैठक में कहा कि आज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई.इस बैठक में चुनाव के अलावा किसान आन्दोलन को कैसे मजबूत करें इस पर चर्चा हुई. साथ हीं तेजस्वी ने चुनाव में मिली हार पर मंथन करते हुए कहा कि सामने वाले से लड़ना आसान है. लेकिन भीतरघात करने वाले से लड़ना बहुत मुश्किल होता है. कई बार जिन्हें टिकट नही मिलता. वे चाहते हैं कि ये उम्मीदवार हार जाएगा तो अलगी बार मेरे लिए राह आसान हो जाएगा और हम जीत जाएंगे.

राजद के खाते में 144 सीट आया है तो राजद के 144 ही उम्मीदवार होंगे. लेकिन यहां तो हर कोई चुनाव लड़ना चाहता है साथ हीं तेजस्वी ने कहा की इस बार कई सीटिंग विधायक का भी पार्टी ने टिकट काटा था. तेजस्वी ने नेताओं से कहा कि जब कोई फैसला पार्टी ले लेती है तो भीतरघात नही करना चाहिए. भीतरघात से किसी का फायदा नही होता. तेजस्वी यादव ने मंच पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष से कहा की भीतरघात करने वाले पर एक्शन लेना चाहिए.

तेजस्वी ने आगे कहा कि हमें जनता के बीच कैसे रहना है,हर परिस्थिति के लिये तैयार रहना है.बिहार में कभी भी चुनाव हो सकते हैं इसके लिये तैयार रहना है.पहले संगठन को मजबूत करना है.मकरसंक्रांति के बाद एक तिथि तय कर हम और हमारी पार्टी जनता के बीच धन्यवाद यात्रा पर जायेंगे.हम सिंचाई,पढ़ाई और रोज़गार के मुद्दे को लेकर लोगों के बीच रहेंगे.चाहे जितना छ्ल कपट हुआ हो मगर राजद सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी,महज़ साढ़े बारह हज़ार वोट का अन्तर रहा है. जनता को हम इसके लिये धन्यवाद देने निकलेंगे.

भाजपा के लोग अब बंगाल में रोज़गार देने की बात कर रहे हैं,पहले बिहार में तो दें रोज़गार.बिहार में अपराध बढ़ा है,लूट,हत्या,बलात्कार की घटनाएँ लगातार हो रही है,यहां महाजंगलराज का राजा कौन है,कहाँ गया सुशासन. हमने बैठक में तय किया है कि जो भी पार्टी के विरुद्ध काम करेगा उस पर कारवाई करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget