एक्सप्लोरर

Bihar Terror Module: आतंकी मामले में ED करेगी जांच, इस्लामिक देशों से फंडिंग की बात आई, मरगूब से फिर पूछताछ शुरू

Phulwari Sharif Case: अभी इस मामले में पटना पुलिस, एनआईए और आईबी जांच कर रही है. मरगूब अहमद दानिश को दोबारा 48 घंटे के लिए रिमांड पर लिया गया है.

पटनाः फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल मामले में अब ईडी भी जांच करेगी. ईडी मुख्यालय में इसको लेकर मामला दर्ज हुआ है. पीएफआई-एसडीपीआई की आड़ में संचालित देश विरोधी गतिविधियों की जांच के दौरान इन संगठनों को विदेश से फंडिंग की बात सामने आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. तुर्की समेत अन्य मुस्लिम देशों से पीएफआई को फंडिंग हो रही थी. पूछताछ में यह बात सामने आई है कि फंड जुटाने की जिम्मेदारी अतहर परवेज को दी गई थी.

फुलवारी शरीफ मामले में अभी पटना पुलिस, एनआईए और आईबी जांच कर रही है. बड़ी फंडिंग को देखते हुए ईडी की भी एंट्री हो गई है. अब तक फुलवारी शरीफ मामले में मोहम्मद जलालुद्दीन, अतहर परवेज, नुरुद्दीन जंगी, मरगूब अहमद दानिश और अरमान मलिक की गिरफ्तारी हुई है. मरगूब अहमद दानिश रिमांड पर है. कुल पांच गिरफ्तारी हुई है और 26 लोगों पर एफआईआर हुई है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: अब खुलकर करिए कारोबार, बिहार सरकार ने सस्ती की बियाडा की जमीन, यहां पढ़िए काम की खबर 

खंगाले जा रहे इंटरनेशनल कनेक्शन

मरगूब अहमद दानिश को दोबारा 48 घंटे के लिए रिमांड पर लिया गया है. पुलिस उसे बेऊर जेल से एक गुप्त स्थान पर ले गई है. वहीं पूछताछ जारी है. पूछताछ में पटना पुलिस के साथ बिहार एटीएस और एनआईए की टीम शामिल है. वह पाकिस्तान के संगठन तहरीक ए लब्बैक से जुड़ा हुआ है. बांग्लादेश कश्मीर के भी आतंकी संगठनों से जुड़ा है. इसके इंटरनेशनल कनेक्शन को खंगाला जा रहा है.

अब तक क्या-क्या सामने आया?

गिरफ्तारी के बाद जांच में यह बात सामने आई कि मरगूब अहमद दानिश गजवा ए हिंद नाम से वॉट्सऐप ग्रुप से भी जुड़ा है. पाकिस्तान में बैठा फैजान इस ग्रुप का एडमिन है. मरगूब व्हाट्सएप ग्रुप में 2023 में सीधा जिहाद करने की अपील कर रहा था. वह लोकल और विदेश में बैठे लोगों की मदद से राष्ट्र विरोधी कार्यों को अंजाम दे रहा था. पुलिस ने गिरफ्तारी के समय दावा किया था कि यह विदेश में भी कई सालों तक रहा है.

वहीं उसके परिजनों का कहना है कि यह कभी भी विदेश नहीं गया है और न इसके पास पासपोर्ट था. परिजनों ने पटना एम्स की रिपोर्ट दिखाई थी और कहा था कि वह मानसिक रूप से बीमार है. फिलहाल मरगूब अहमद दानिश को दोबारा 48 घंटे के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ हो रही है.

यह भी पढ़ें- इस्लामिक मैगजीन के कवर पेज पर PM मोदी, निशाने पर BJP के नेता, बिहार के सभी जिलों को किया गया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget