एक्सप्लोरर

बिहार: कैमूर में भयानक सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत, ड्राइवर की हालत गंभीर

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस उस रोड में गश्ती नहीं करती, तभी घटना के 2 घंटे बीतने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची.

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में एनएच-30 के कैथीया के पास शुक्रवार को मैजिक और ट्रैक्टर में भयंकर भिड़ंत हो गया. इस हादसे में मैजिक के परखच्चे उड़ गए. वहीं, मैजिक सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इधर, चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है.

इधर, घटना की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस घटनास्थल पर देर से पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया. गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर वरीय पदाधिकारी को बुलाने और मुआवजा देने की मांग की. इधर, पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी हुई थी. वहीं, कैमरे पर कुछ भी बोलने से कतरा रही थी.

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कोचस से मोहनिया जाने के दौरान एनएच-30 पर कुदरा थाना क्षेत्र के कैथीया में मैजिक और ट्रैक्टर में भयंकर भिड़ंत हो गया, जिससे 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, चालक का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस उस रोड में गश्ती नहीं करती, तभी घटना के 2 घंटे बीतने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची. घटनास्थल से केवल 10 किलोमीटर की दूरी पर थाना स्थित है, फिर भी पुलिस को मौके पर पहुंचने में इतना समय लग गया.

वहीं, इतने हंगामे के बाद भी एसडीएम और डीएसपी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी कोई दुघर्टना होती है, प्रशासनिक अधिकारी मुआवजा देने की बात कहकर भीड़ हटा देते हैं, लेकिन उन परिवारों को मुआवजा नहीं मिलता है. ऐसे में तत्काल हमारी मांग है कि इन लोगों को चार-चार लाख रुपया का मुआवजा मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार?
बिहार के CM सम्राट चौधरी ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार?
'कांग्रेस का चीन प्रेम एक बार फिर उजागर', CM सम्राट चौधरी का विरोधी पार्टी पर हमला, डोकलाम का भी जिक्र
'कांग्रेस का चीन प्रेम एक बार फिर उजागर', CM सम्राट चौधरी का विरोधी पार्टी पर हमला, डोकलाम का भी जिक्र
बिहार में पुलिस एनकाउंटर पर भड़के AIMIM प्रदेश प्रमुख, कहा- क्या ज्यूडिशियल सिस्टम खत्म हो गया?
बिहार में पुलिस एनकाउंटर पर भड़के AIMIM प्रदेश प्रमुख, कहा- क्या ज्यूडिशियल सिस्टम खत्म हो गया?
बिहार: निशांत कुमार ने पटना से शुरू की ‘सद्भाव यात्रा’, पिता नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद
बिहार: निशांत कुमार ने पटना से शुरू की ‘सद्भाव यात्रा’, पिता नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद

वीडियोज

AC Blast in Delhi News: AC ने ली 9 जान, रहिए सावधान....! | Vivek Vihar | Breaking | ABP News
Bengal Election Result 2026: बंगाल में किसकी सरकार? बता रहा सट्टा बाजार! | Betting Market
Delhi Vivek Vihar Fire: सावधान! AC बन सकता है 'Time Bomb', दिल्ली में एक झटके में ली 9 जान!
Delhi Vivek Vihar Fire: AC बना मौत का कारण! इस्तेमाल करते है तो ध्यान दें! | Delhi News | Tragedy
Delhi Vivek Vihar Fire: फायर एग्जिट था या नहीं? विवेक विहार में 9 मौतों का दर्द! | Delhi News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता ने लगाई जीत की हैट्रिक, हैदराबाद में SRH का पूरा नहीं हुआ 'सिक्सर'; सुनील नरेन ने रचा इतिहास
कोलकाता ने लगाई जीत की हैट्रिक, हैदराबाद में SRH का पूरा नहीं हुआ 'सिक्सर'; सुनील नरेन ने रचा इतिहास
Vinesh Phogat: 'मेरा भी हुआ यौन उत्पीड़न', विनेश फोगाट ने बृजभूषण सिंह पर फिर लगाए गंभीर आरोप, बताया किस बात का सता रहा डर?
'मेरा भी हुआ यौन उत्पीड़न', विनेश ने बृजभूषण पर फिर लगाए गंभीर आरोप, बताया किस बात का सता रहा डर?
Raja Shivaji Box Office: मराठी की टॉप 10 ग्रॉसर फिल्मों में एंट्री ले पाएगी 'राजा शिवाजी'? बजट का 32% कर चुकी वसूल
मराठी की टॉप 10 ग्रॉसर फिल्मों में एंट्री ले पाएगी 'राजा शिवाजी'? बजट का 32% कर चुकी वसूल
पंजाब में FIR के दावे पर BJP नेता संदीप पाठक का आया बयान, बोले- 'मुझे कोई...'
पंजाब में FIR के दावे पर BJP नेता संदीप पाठक का आया बयान, बोले- 'मुझे कोई...'
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप के सामने क्या रखीं शर्तें?
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, क्या रखीं शर्तें?
फिलीपींस में 'मायोन' ज्वालामुखी का तांडव: 6 किमी तक का इलाका सील, हजारों लोगों ने छोड़े घर, अलर्ट लेवल-3 जारी
फिलीपींस में 'मायोन' ज्वालामुखी का तांडव: 6 किमी तक का इलाका सील, हजारों लोगों ने छोड़े घर
कपास की खेती के लिए मौसम हुआ मेहरबान, बुवाई के इस तकनीक से कई गुना बढ़ जाएगा उत्पादन
कपास की खेती के लिए मौसम हुआ मेहरबान, बुवाई के इस तकनीक से कई गुना बढ़ जाएगा उत्पादन
ऑटो में भारत घूमने निकले ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट, केरल से जैसलमेर की कर रहे यात्रा, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप
ऑटो में भारत घूमने निकले ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट, केरल से जैसलमेर की कर रहे यात्रा, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप
Embed widget