एक्सप्लोरर

Araria Acid Attack: अररिया में युवकों पर तेजाब से हमला, 10 लड़के झुलसे, 3 की हालत गंभीर

ग्रामीणों ने जख्मी युवकों को अररिया सदर अस्पताल और महादेव चौक स्थित आंख के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. कई युवकों के आंख में भी तेजाब चले जाने के कारण उनकी रोशनी चली जाने की बात कही जा रही है.

अररिया में बुधवार को बीती रात तेजाब से कुछ युवकों पर हमला किया गया, जिसमें दस युवक झुलस गए. इनमें से तीन की हालत नाजुक है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. घटना आरएस थाना क्षेत्र के धामा पंचायत के मटियारी गांव के वार्ड संख्या एक की बताई जाती है. मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है.

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

तेजाब कांड से झुलसे युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल और महादेव चौक स्थित आंखों के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद से गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. सदर एसडीपीओ समेत नगर थाना और आरएस थाना पुलिस कैंप कर रही है. गांव में भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है.

जानकारी के अनुसार, धामा पंचायत के मटियारी वार्ड संख्या एक में रंजीत यादव के घर पर कुछ युवक जमा थे और स्मैक का नशा कर रहे थे. इसी दौरान रंजीत यादव मौके पर पहुंचा और स्मैक का नशा करने वाले युवकों को समझा बुझाकर वापस लौट गया. रंजीत यादव के मौके से लौटने के बाद स्मैक का नशा करने वाले युवकों ने रंजीत यादव के भांजे की साइकिल तोड़ दी और गाली गलौज करने लगे.

इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीण जमा हो गए. ग्रामीणों को पहुंचने के बाद युवकों ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और उसमें कैद हो गए. इसी बीच जमा हुए लोगों ने कमरे में बंद युवकों के ऊपर तेजाब से हमला कर दिया, जिसमें तकरीबन दस युवक तेजाब से झुलस गए. इनमें तीन की हालत नाजुक बताई गई है.

आनन-फानन में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों की मदद से जख्मी युवकों को अररिया सदर अस्पताल और महादेव चौक स्थित आंख के निजी अस्पताल में भर्ती कराया. कई युवकों के आंख में भी तेजाब चले जाने के कारण उनकी रोशनी चली जाने की बात कही जा रही है. तेजाब के जलन से सभी युवक तड़प रहे थे. सदर अस्पताल में सभी जख्मियों का प्राथमिक इलाज किया गया. तीन की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया है.

घायलों में कुमोद यादव पिता शिव नारायण यादव, पंकज यादव पिता चंद्रमोहन यादव, रंजीत यादव पिता चंद्रमोहन यादव, प्रेमसागर पिता रंजीत यादव, सिंटू यादव पिता जयप्रकाश यादव, दीपक कुमार पिता नारायण यादव, नवीन कुमार पिता बीरेंद्र यादव, चंचला देवी पति मोती यादव, मुन्ना यादव पिता स्व. फ़ुतुमलाल यादव, शिवनारायण यादव पिता स्व. फ़ुतुमलाल यादव हैं. सभी घायल धामा पंचायत के मटियारी वार्ड संख्या एक के ही रहने वाले हैं.

धामा पंचायत के सरपंच सिकंदर ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली कि तेजाब से हमले के कारण कई युवक झुलस गए हैं तो वे मौके पर पहुंचकर पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना दी और फिर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

सूचना के बाद देर रात मौके पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, सब इंस्पेक्टर राजनारायण यादव, अमित कुमार, एएसआई पुष्कर सिंह समेत आरएस थाना पुलिस घटनास्थल समेत सदर अस्पताल और निजी आंख अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया 

इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आवेदन थाना में दिए जाने की बात कही जा रही है. आवेदनकर्ता जयप्रकाश यादव पिता फ़ुतुमलाल ने महेश साह, प्रभु साह, राजा साह, रवि साह को नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने तेजाब से हमला कर एक दर्जन से अधिक युवकों को घायल कर देने की बात कही है.

वहीं मामले में एसपी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि सदर एसडीपीओ सुशील कुमार मामले की खुद से मॉनिटरिंग कर रहे हैं. गांव में पुलिस बलों की तैनाती है. घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उन्हें समुचित सहायता मुहैया कराई जा रही है. स्थिति अभी नियंत्रण में है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: 'जब हम मदरसे की...', साधु संतों के समागम में बोले अशोक चौधरी, खामोश क्यों रहे सीएम नीतीश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget