एक्सप्लोरर

Bihar Investigation Team: केमिकल फैक्ट्री की जांच करने तेलंगाना जाएगी बिहार की टीम- संतोष सिंह

Chemical Factory: मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह पहला मौका है, जब किसी राज्य की फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में बिहार की जांच टीम मौके पर जाकर जांच करेगी. इस टीम में विशेषज्ञ भी होंगे.

Bihar News: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में बिहार के दो श्रमिकों की मौत और 16 श्रमिकों के घायल होने के मामले को बिहार सरकार ने गंभीरता से लिया है. बिहार सरकार की एक जांच दल को जल्द ही तेलंगाना के लिए रवाना किया जाएगा.

दुर्घटना में बिहारी श्रमिकों की मौत

यह जांच दल उस केमिकल फैक्ट्री की जांच करेगा, जहां हुए विस्फोट में बिहार के दो श्रमिकों की मौत हुई है. बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि यह पहला मौका है, जब किसी राज्य की फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में बिहारी श्रमिकों की मौत के बाद बिहार सरकार की जांच टीम मौके पर जाकर घटना की जांच करेगी. इस जांच टीम में विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा.

मंत्री सिंह ने कहा कि हम जांच में यह सुनिश्चित करेंगे कि इस दुर्घटना में फैक्ट्री के जरिए कोई बड़ी लापरवाही तो नहीं की गई है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर फैक्ट्री के स्तर पर कोई बड़ी लापरवाही पाई जाती है तो इस मामले में तेलंगाना सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार से भी बात की जाएगी.

उन्होंने कहा कि इस तरह की दुर्घटना के बाद बिहार सरकार पहली बार अपनी टीम को घटना की जांच के लिए देश के किसी अन्य राज्य में भेज रही है. बता दें कि विस्फोट में मरने वाले दोनों श्रमिकों के आश्रितों को बिहार सरकार ने चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायल 16 श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद ने कहा कि दोनों मृतकों के पार्थिव शरीर को पटना लाया जा रहा है. यहां से दोनों शवों को उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था बिहार सरकार करेगी. श्रम संसाधन मंत्री सिंह ने मंगलवार को मंत्रिमंडल में 'मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना' को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी.

युवाओं को नौकरी पाने में दिक्कत

उन्होंने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है, जहां युवाओं को रोजगार के लिए इस तरह प्रोत्साहित किया जा रहा है. कार्य अनुभव के अभाव में बिहार के युवाओं को देश के अन्य राज्यों में नौकरी पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

सचिव दीपक आनंद कहा कि अगले पांच वर्षों में राज्य के एक लाख से अधिक युवाओं को इंटर्नशिप योजना से जोड़ा जाएगा. इसके लिए सरकार ने 685 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Assembly Elections: बिहार चुनाव में टेंशन का डोज देंगे असदुद्दीन ओवैसी! क्या RJD के लिए  पैदा होगीं मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच पर मौजूद थे नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी ने बिहार में बनने वाली नई सरकार पर दिया बड़ा बयान
मंच पर मौजूद थे नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी ने बिहार में बनने वाली नई सरकार पर दिया बड़ा बयान
RJD को समर्थन देगी AIMIM? तेजस्वी से चर्चा के बाद अख्तरुल ईमान बोले, 'असदुद्दीन ओवैसी...'
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव से हुई बातचीत पर अख्तरुल ईमान की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
पहले JDU में शामिल… अब शादी करेंगे निशांत कुमार? गांव पहुंचे तो महिलाएं बोलीं- 'परिवार बढ़ाइए'
पहले JDU में शामिल… अब शादी करेंगे निशांत कुमार? गांव पहुंचे तो महिलाएं बोलीं- 'परिवार बढ़ाइए'
दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को बताया अपना रिश्तेदार, बीजेपी नेता बोले- मैं मुगलों का...
दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को बताया अपना रिश्तेदार, बीजेपी नेता बोले- मैं मुगलों का...

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget