एक्सप्लोरर

Bihar News: गया में फर्जी BETET मार्कशीट पर बहाल गुरुजी गिरफ्तार, दो शिक्षिका सहित 3 को ढूंढ रही पुलिस

Fake BETET Marksheet: गया में फर्जी शिक्षक अशोक पासवान को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. वहीं दो फर्जी शिक्षिका और एक शिक्षक फरार हैं. उनकी तलाश जारी है.

Teacher Arrested In Gaya: गया पुलिस ने बुधवार (04 सितंबर) को टेकारी में छापेमारी कर एक फर्जी शिक्षक को गिरफ्तार किया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की जांच में BETET की मार्कशीट फर्जी पाया गया था. इस मामले में दो शिक्षिका सहित चार शिक्षकों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो विभाग पटना के जरिए टेकारी थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था.

एसएसपी आशीष भारती का ने क्या कहा?

इस संबंध में एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना ने टेकारी थाना में फर्जी मार्कशीट पर चार पंचायत नियोजित शिक्षक और शिक्षिका के बहाल होने का मामला दर्ज कराया था. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर फर्जी शिक्षक अशोक पासवान को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. वहीं दो फर्जी शिक्षिका और एक शिक्षक फरार हैं, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  

2020 में बहाल हुए थे चारों शिक्षक

यह चारों शिक्षक फर्जी मार्कशीट जमा कर शिक्षक पद पर वर्ष 2020 में बहाल हुए थे, जिसके बाद चारों शिक्षकों का मार्कशीट सत्यापन के लिए भेजा गया था. जांच में सभी का मार्कशीट फर्जी पाया गया. टेकारी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में बहाल शिक्षिका राधिका कुमारी, प्राथमिक विद्यालय गुलरिया चक में मनोज कुमार, प्राथमिक विद्यालय तेतरिया में अशोक पासवान और बेनीपुर प्राथमिक विद्यालय में बबिता कुमारी नियोजित शिक्षक के पद पर बहाल हुई थी. एक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस दो शिक्षिका सहित तीन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

बता दें कि बिहार में बड़े पैमाने पर फर्जी डिग्रियों के सहारे शिक्षक की नोकरी लेने का मामला सामने आया है. नियुक्ति के समय ये पता नहीं चल पाता, लेकिन बाद में शिकायत आने पर जब सार्टिफिकेट सत्यापन कराया जाता है तो सार्टिफिकेट और मार्कशीट फर्जी निकल जाता है. बिहार में पिछले दिनों ही फर्जी सार्टिफिकेट के कारण 39 शिक्षकों की नौकरी गई थी. 

ये भी पढ़ें: Bihar News: 'मेरा उद्देश्य पटना को जलजमाव से निजात दिलाना है', तस्वीरों में देखें मंत्री नितिन नवीन का एक्शन मोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget