एक्सप्लोरर

बिहार: आरा नगर थानाध्यक्ष को DIG ने किया सस्पेंड, लगातार शिकायत मिलने के बाद लिया एक्शन

नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं. जिले के सीनियर अफसरों से भी इनकी शिकायत की गई थी. कई बार सख्त निर्देश दिए जाने के बावजूद भी थानेदार धर्मेंद्र कुमार अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे थे, जिसके कारण डीआईजी को एक्शन लेना पड़ा.

आरा: बिहार के आरा में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस जुटी हुई है. ऐसे में काम में लापरवाही बरतने को लेकर शाहाबाद रेंज के डीआईजी पी कन्नन ने बड़ा एक्शन लिया है. डीआईजी पी कन्नन ने आरा नगर थानाध्यक्ष के खिलाफ लगातार शिकायत मिलने के कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया है. मामला आरा के आरा टाउन थाना से जुड़ा है.

दरअसल, नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं. जिले के सीनियर अफसरों से भी इनकी शिकायत की गई थी. कई बार सख्त निर्देश दिए जाने के बावजूद भी थानेदार धर्मेंद्र कुमार अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे थे, जिसके कारण डीआईजी को एक्शन लेना पड़ा. बता दें कि थानेदार को निलंबित करने के साथ-साथ उनके खिलाफ जांच का भी आदेश दिया गया है.

हाल ही में नगर थानाध्यक्ष का एक ऑडियो भी सामने आया था, जिसमें वह एक आम आदमी के साथ बदतमीजी करते हुए सुनाई दे रहे थे. दरअसल, कुछ दिन पहले नगर थाना क्षेत्र स्थित आरा सदर अस्पताल इलाके में कुछ लोगों ने झगड़ा किया था. कुछ लोग एक दिव्यांग एम्बुलेंस ड्राइवर को पीट रहे थे, जिसकी सूचना उस शख्स ने थानेदार को फोन पर दी.

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मदद करने के बावजूद थानेदार उल्टे उस फोन करने वाले व्यक्ति को ही उल्टा-सीधा कानून पढ़ाने लगे और उसे फोन पर ही डांटने-फटकारने लगे. थानेदार की बदतमीजी की यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हुई.

मीडिया में खबर सामने आने के बाद जिले के सीनियर अफसरों ने फौरन थानेदार के ऊपर एक्शन लिया और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा की, जिसके बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक ने लापरवाह थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget