एक्सप्लोरर

बिहार: राज्यसभा प्रत्याशी सुशील मोदी से कहीं ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी, सुशील मोदी हैं इतने रुपयों के कर्जदार

राज्यसभा के लिए नामांकन के दौरान दाखिल किए गए हलफनामें के अनुसार सुशील मोदी की कुल चल संपत्ति 1.42 करोड रुपए हैं. मोदी की प्रोफेसर पत्नी उनसे ज्यादा अमीर है उनकी कुल संपत्ति 2.22 करोड रुपए से अधिक की है.

पटना: बिहार सरकार में बतौर वित्त मंत्री रहकर लगभग एक दशक से भी अधिक समय तक सरकारी खजाना को संभालने वाले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व वित्त मंत्री रह चुके सुशील कुमार मोदी 28.53 लाख रुपए के कर्जदार हैं. राज्यसभा के लिए नामांकन के दौरान दाखिल किए गए हलफनामें के अनुसार सुशील मोदी की कुल चल संपत्ति 1.42 करोड रुपए हैं. मोदी की प्रोफेसर पत्नी उनसे ज्यादा अमीर है उनकी कुल संपत्ति 2.22 करोड रुपए से अधिक की है. नामांकन के दौरान दाखिल शपथ पत्र जमा के अनुसार 2018-19 में सुशील मोदी की आय कुल 4 लाख 150 रुपए है और उनकी पत्नी की आय 13 लाख 5 हजार 490 रुपए है.साथ हीं सुशील मोदी और उनकी पत्नी के साझा हिस्सेदारी में नोएडा में एक फ्लैट भी है जो साल 2009 के लगभग 18.35 लाख रुपए में खरीदी गई थी और वर्तमान में फ्लैट की कीमत लगभग 28.71 लाख रुपए तक की लगाई जा रही है, सुशील मोदी के पास कुल 105 ग्राम सोना है जबकि उनकी पत्नी के पास 450 ग्राम सोने के गहने हैं. मोदी पर कुल दो अपराधिक मामले लंबित हैं मगर किसी भी मामलें में इनको सजा नहीं सुनाई गई है.

मोदी पर चल रहा है कार लोन

सुशील कुमार मोदी के नाम पर 28.53 लाख रुपए की देनदारी है जिसमें 17 लाख 64 हजार 853 रुपए इन्होंने अपने रिश्तेदारों से कर्ज लिया है वहीं बिहार सरकार से 10 लाख 88 हजार 304 रुपए का कर्ज कार लोन के रूप में लिया है. मोदी के पास मारुति ब्रेजा कार है जो उन्होंने इसी साल 11.40 लाख रुपए में खरीदी है.

शेयर बाजार में भी है मोदी का निवेश

शेयर बाजार में निवेश की बात करें तो मोदी ने लगभग 9 लाख 37 हजार 389 रुपए शेयर बाजार में निवेश किए हैं इसके अलावा 20 हजार रुपए के निवेश म्युचुअल फंड में किए हैं और 12 हजार रुपए का आईडीबीआई का इंफ्रास्ट्रक्चर ब्रांड लिया है वहीं उनकी पत्नी ने 8 लाख 49 हजार 133 रुपए के भारतीय कंपनियों के शेयर खरीदे हैं इसके अलावा 20 हजार रुपए म्यूचल फंड में निवेश किए हैं.बताते चलें कि राज्यसभा उपचुनाव के लिए एनडीए की ओर से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने और दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी श्यामनंदन प्रसाद ने पर्चा दाखिल किया है और 4 दिसंबर तक इसकी जांच की जाएगी फिर 7 दिसंबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे और फिर 14 दिसंबर को विधानसभा के वाचनालय में बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget