एक्सप्लोरर

बिहार: राज्यसभा के लिए सुशील मोदी 2 दिसंबर को करेंगे नामांकन, ये बड़े चेहरे होंगें शामिल

राज्‍यसभा उम्‍मीदवार बनाए जाने के बाद अब पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी 2 दिसंबर को करेंगे नामांकन की प्रक्रिया पूरी

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्‍यसभा सीट के लिए दावेदारी की प्रक्रिया शुरु हो गई है. बीजेपी ने राज्यसभा की इस खाली सीट के लिए पूर्व डिप्‍टी सीएम सुशील कुमार मोदी को उम्‍मीदवार बनाया है. सुशील मोदी 2 दिसंबर को दोपहर 12.30 अपना नामांकन करेंगे. सूत्रों की माने तो इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बीजेपी के कई बड़े चेहरे इस दौरान उनके साथ शामिल रहेंगे.राज्यसभा क लिए इस एक सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी पूरी हो चुकी है. 14 दिसंबर को इस सीट के लिए उपचुनाव होगा. बताते चलें कि रामविलास पासवान एनडीए के तहत बीजेपी और जेडीयू के सहयोग से 2019 में निर्विरोध राज्यसभा के सदस्य मनोनित हुए थे. इनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 तक था. लेकिन विधाव सभा चुनाव के ठीक पहले 8 अक्टूबर को उनके निधन के साथ हीं ये सीट खाली हो गई है.

कैबिनेट की जगह राज्य सभा की राह मिली सुशील मोदी को

बिहार में नई सरकार के गठन में इस बार नीतीश कुमार के 'सरकारी साथी' माने जाने वाले सुशील मोदी को बिहार की नई सरकार में कैबिनेट में जगह नहीं मिली है हालांकि मोदी को डिप्‍टी सीएम नही बनाए जाने पर कयास लगने शुरू हो गए थे कि मोदी को उच्च सदन में जगह मिल सकती है और अब इस बात पर मुहर लग गई है.

उपचुनाव की तैयारी हो गई है पूरी

राज्य सभा के एक सीट के लिए होने उपचुनाव का शेड्यूल तय हो गया है . इस पद के लिए 3 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है . 4 दिसंबर को स्क्रूटनी की जाएगी और 7 दिसंबर तक उम्मीदवार अपनी दावेदारी वापस ले सकेंगे 14 दिसंबर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और इसी दिन शाम में परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget