एक्सप्लोरर

Sushil Modi Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए सुशील मोदी, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Sushil Modi Last Rites: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार पटना के दीघा घाट पर हुआ. यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई.

Sushil Kumar Modi Death: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) का मंगलवार (14 मई) की शाम अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ पटना के दीघा घाट पर किया गया. उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस मौके पर बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे.   

इससे पहले सुशील मोदी का पार्थिव शरीर उनके राजेंद्र नगर स्थित आवास पर लाया गया था. अंतिम दर्शन के लिए सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, राधा मोहन सिंह, मंगल पांडेय समेत बीजेपी के तमाम नेता और कार्यकर्ता यहां पहुंच थे. काफी संख्या में आम लोगों की भी भीड़ जुटी थी.

सुशील मोदी के निधन से शोक की लहर

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का दिल्ली के एम्स में कैंसर का इलाज चल रहा था. बीते सोमवार (13 मई) की शाम उन्होंने आखिरी सांस ली. वे 72 साल के थे. आज मंगलवार को दोपहर में उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना पहुंचा था. पार्थिव शरीह सीधे सुशील कुमार मोदी के आवास पर पहुंचा. इसके बाद पार्थिव शरीर को संघ कार्यालय और विधानसभा परिसर ले जाया गया. उपमुख्यमंत्री सह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और अन्य बीजेपी नेताओं ने उन्हें पुष्पांजलि चक्र अर्पित किया. उनके निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है.

पीएम मोदी से लेकर सीएम नीतीश और लालू यादव ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है. बिहार की राजनीति में उनका बड़ा योगदान है. खास कर बीजेपी को बिहार में शिखर तक लाने में उनका खासा योगदान रहा. राजनीति के सफर में एक कर्मठ नेता और कार्यकर्ता की तरह वो हमेशा आगे आगे रहे. कभी सत्ता में तो कभी विपक्ष में रहकर उन्होंने अपनी राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया. 

उनके बारे बताते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि सुशील मोदी ने कैलाश पति मिश्र के साथ मिलकर बिहार में बीजेपी के संगठन को खड़ा किया था. वो पार्टी में भी सामाजिक परिवर्तन लाए. समाज के हर सुख दुख में पहुंच जाते थे. उनके जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई है.

गिरिराज सिंह ने कहा, "अभी उसकी भरपाई नहीं हो सकती, लेकिन समाज इसकी समय पर भरपाई करेगा. इस चुनाव में भी उनकी बहुत कमी खल रही थी. पिछली बार चुनाव में मेरे लिए अंतिम दिन रोड शो किए थे. हमारे उम्र के थे. बहुत पुराने साथी थे. बहुत याद आएगी."

ये भी पढ़ेंः Sushil Kumar Modi: पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget