एक्सप्लोरर

Supaul News: सुपौल की लाडली ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीता सिल्वर मेडल, बढ़ाया जिले सहित देश का मान

Asian Under 18 Rugby Championship: एशियाई अंडर-18 रग्बी 7 चैंपियनशिप में भारतीय गर्ल्स टीम ने सिल्वर मेडल जीता है. इस टीम के हिस्सा बिहार के सुपौल की अंशु कमारी रही.

सुपौल: चीन के ताइपे में आयोजित एशियाई अंडर-18 रग्बी 7 चैंपियनशिप में रविवार (1 अक्टूबर ) को भारतीय गर्ल्स टीम को सिल्वर मेडल मिला है. सुपौल जिला के रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष शारदानंद झा ने बताया कि चीन में 30 सितंबर से एक अक्टूबर तक आयोजित इस चैंपियनशिप में भारतीय गर्ल्स टीम का हिस्सा सुपौल की अंशु कुमारी रही. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात की टीम के साथ था. 

भारतीय टीम फाइनल में दूसरे स्थान पर रही. 10-7 के मुकाबले भारतीय टीम को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है. रग्बी खिलाड़ी अंशु कुमारी सुपौल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल लेकर रोशन किया है. 

Supaul News: सुपौल की लाडली ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीता सिल्वर मेडल, बढ़ाया जिले सहित देश का मान

'महिलाओं के आत्मसम्मान का दिन'

जिला रग्बी फुटबॉल संघ सुपौल के सचिव तरुण कुमार झा ने बताया कि हमारे लिए सिर्फ गर्व का ही नहीं बल्कि महिलाओं के प्रति आत्मविश्वास और आत्मसम्मान का दिन है. जब हम इस छोटे से जिले से एक खिलाड़ी को मेहनत के साथ तैयार करते हैं और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत के आता है तो हमारे लिए इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है. उन्होंने बताया कि सुपौल के पिपरा प्रखंड के निर्मली बाजार की रहने वाली अंशु कुमारी के पिता पवन कुमार एक छोटी सी मिठाई की दुकान चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं. आज यह दिन उन सभी के लिए गर्व का क्षण है जब बिटिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल जीतकर वापस आ रही है. 

बधाइयों का लगा तांता

अंशु को बधाई देते हुए जिला एथलेटिक संघ के सचिव सर्वेश कुमार झा ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आज एक छोटे से इलाके से निकलने वाली अंशु ने वह करके दिखा दिया जो कि सुपौल में आने वाले खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल कायम होगा. अंशु आने वाले दिनों में सुपौल के लिए खेल के मामले में एक यूथ आइकॉन होगी. अंशु के सिल्वर मेडल जीतने की खुशी में बधाइयों का तांता लगा हुआ है. सुपौल नगर परिषद के चेयरमैन राघवेन्द्र झा ने कहा कि सुपौल की बिटिया का सुपौल आने पर भव्य स्वागत होगा. बधाई देने वालों में कई लोग शामिल होंगे.  

ये भी पढ़ें: Patna News: गेंद देख तेजस्वी ने घुमाया बल्ला... नियोजित शिक्षकों को कब मिलेगा राज्य कर्मी का दर्जा? दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget