एक्सप्लोरर

Supaul News: सुपौल के त्रिवेणीगंज में हर्ष फायरिंग ने ली जान, खड़े होकर डांस देख रहा था शख्स, गोली लगने से मौत

Harsh Firing Bihar: मृतक की पहचान 50 वर्षीय संजय यादव के रूप में की गई है. भोज खाने के बाद शादी में आए बैंड-बाजा और डांस को देखने के दौरान घटना हुई है.

सुपौल: सोमवार (6 मार्च) की देर रात त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में थलहा गढ़िया उत्तर पंचायत के कुपड़िया वार्ड नंबर-13 में शादी देखने गए एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई. वह शादी में गया था और डांस देख रहा था. इसी दौरान हर्ष फायरिंग हुई जिसमें उसे गोली लग गई. आनन-फानन में स्थानीय लोग इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. प्राथमिक उपचार के हायर सेंटर रेफर किया गया. निजी क्लीनिक में उसकी मौत हो गई.

मामले की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज थाने की पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर भी पहुंची. मृतक की पहचान कुपड़िया निवासी 50 वर्षीय संजय यादव के रूप में की गई है. घटना को लेकर चचेरे भाई बाबूनंद यादव ने बताया कि कुपड़िया वार्ड नंबर-13 में दुखी दास के यहां बेटी की शादी थी. उसी शादी में भोज खाने के लिए उनका भाई संजय यादव गया था. भोज खाने के बाद शादी में आए बैंड बाजा और डांस को देखने लगा. इसी दौरान किसी ने गोली चला दी जो उसके भाई को लग गई.

रात दो बजे के आसपास हुई मौत

गोली लगने के बाद इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया था जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया था. परिजन संजय यादव को लेकर चले गए और सुपौल शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया था जहां सोमवारी की रात करीब दो बजे संजय यादव की मौत हो गई.

जल्द होगी गिरफ्तारी

मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने आरोपी को जल्द पकड़ने की प्रशासन से मांग की है. त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. थानाध्यक्ष ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही.

यह भी पढ़ें- Patna Kidnapping Case: '25 लाख दो नहीं तो...', पटना जंक्शन से मोबाइल कंपनी के मैनेजर का अपहरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget