एक्सप्लोरर

बिहार: एसटीएफ ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, हैंडग्रेनेड समेत कई हथियार बरामद

एसपी दीपक रंजन ने कहा कि एसटीएफ और जहानाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को धर दबोचा है. उनकी निशानदेही पर अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

जहानाबाद: बिहार में इसी साल पंचायत चुनाव होने वाला है. ऐसे में पुलिस अभी से ही शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर काम कर रही है. इसी क्रम में बुधवार को एसटीएफ ने बिहार के जहानाबाद जिले के बिस्टॉल गांव से हार्डकोर नक्सली परशुराम सिंह और संजय सिंह को गिरफ्तार किया है. राजधानी पटना के दानापुर के गजाधर चक में एसटीएफ को इनपुट मिली कि दोनों नक्सली बिस्टॉल गांव में है. सूचना पाकर एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को दबोच लिया.

हैंडग्रेनेड समेत कई अन्य हथियार बरामद

गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने चार डेटोनेटर, हैंडग्रेनेड, अर्धनिर्मित हैंडग्रेनेड समेत अन्य कई हथियार और हथियार बनाने का सामान बरामद किया है. बता दें कि एसटीएफ और जहानाबाद पुलिस जिस बिस्टॉल गांव में छापेमारी कर रही, वह 90 के दशक में नक्सलियों का गढ़ माना जाता था.

जहानाबाद एसपी ने कही ये बात

नक्सलियों की गिरफ्तारी के संबंध एसपी दीपक रंजन ने कहा कि एसटीएफ और जहानाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को धर दबोचा है. उनकी निशानदेही पर अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गौरतलब है कि अगले एक-दो महीने में पंचायत चुनाव होना है, इस बाबत पुलिस काफी सक्रिय हो गयी गयी.

बीते दिनों जिला पुलिस ने जहानाबाद-घोसी सड़क मार्ग पर घुरण बिगहा गांव के पास एक पुलिया के नीचे रखा गया केन बम बरामद किया था. पुलिया के नीचे बम रखे रहने की सूचना मिलने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद बम को बरामद कर उसे डिफ्यूज किया गया था.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: आज से लागू होगा बिजली का नया दर, जनता की जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त भार बिहार में शुरू हुई दुनिया के सबसे महंगी सब्जी की खेती! एक किलो की कीमत जान आपके होश उड़ जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
CM सम्राट का सख्त आदेश, थानावार 'वांटेड' की लिस्ट बने, बोले- 'सभी जिलों में…'
CM सम्राट का सख्त आदेश, थानावार 'वांटेड' की लिस्ट बने, बोले- 'सभी जिलों में…'
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget