एक्सप्लोरर

Bihar STET: रिजल्ट में धांधली से नाराज अभ्यर्थियों ने बोर्ड ऑफिस में किया प्रदर्शन, गेट तोड़कर घुसे अंदर

छात्रों के साथ प्रदर्शन में पहुंचे सीपीआई एमएल के विधायकों ने कहा कि यह सरकार नौकरी देना ही नहीं चाहती है. जो मेरिट लिस्ट जारी किया गया है, उसमें पूरी तरह से भ्रष्टाचार हुआ है.

पटना: बिहार एसटीईटी का रिजल्ट जारी होने के बाद से हंगामा जारी है. अभ्यर्थी रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को अभ्यर्थी बिहार की राजधानी पटना स्थित बोर्ड ऑफिस पहुंचे और जमकर बवाल किया. इस दौरान उनके साथ सीपीआई एमएल के विधायक मनोज मंजिल और संदीप सौरभ भी मौजूद रहे. 

गेट तोड़कर घुसे अंदर

विभाग की ओर से लगातार मिल रहे आश्वासन की वजह से अभ्यर्थियों में आक्रोश है. बिहार बोर्ड के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग थी कि उन्हें ऑफिस के अंदर प्रवेश करने दिया जाए. लेकिन घंटों उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया, जिससे नाराज अभ्यर्थियों ने गेट तोड़ डाला और ऑफिस के अंदर प्रवेश कर गए. 

गेट टूटने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी अभ्यर्थियों को समझा बुझाकर बाहर निकाला. बाहर आने के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि उनका रिजल्ट आ गया है, ऐसे में उन्हें नियुक्ति चाहिए. उनका कहना है कि शिक्षा मंत्री लगातार आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

सीपीआई एमएल के विधायकों ने कही ये बात

अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्होंने काफी मेहनत और पैसे खर्च करके पढ़ाई-लिखाई की, परीक्षा दिया, लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला. सरकार ने कहा था कि सभी को नौकरी मिलेगी, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है. ऐसे में उन्हें नौकरी चाहिए. 
 
वहीं, छात्रों के साथ प्रदर्शन में पहुंचे सीपीआई एमएल के विधायकों ने कहा कि यह सरकार नौकरी देना ही नहीं चाहती है. जो मेरिट लिस्ट जारी किया गया है, उसमें पूरी तरह से भ्रष्टाचार हुआ है. पार्टी अभ्यर्थियों का साथ देने के लिए प्रदर्शन कर रही है. वहीं, जब मॉनसून सेशन चलेगा तब पार्टी विधानसभा में भी यह सवाल उठाएगी. पिछले सेशन में भी पार्टी ने सवाल उठाए थे.

विधायकों ने कहा कि बिहार में कोई ऐसी सिंगल बहाली नहीं है, जिसमें घोटाला नहीं हुआ हो. एसटीईटी के परिणाम में जिनका भी मेरिट लिस्ट में नाम है, वह क्वालिफाइड नहीं है. वे लोग बैक डोर से मेरिट लिस्ट में आए हैं.

यह भी पढ़ें -

अजब-गजबः बिहार में वैक्सीन की जगह लगा दिया खाली इंजेक्शन, वीडियो वायरल होने पर खुलासा

‘रॉबिनहुड’ से ‘कथावाचक’ बने पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय, बिहार चुनाव में नहीं मिला था टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget