एक्सप्लोरर

Siwan News: सिवान में इंटर के छात्र का अपहरण, 20 लाख की मांगी फिरौती, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Siwan Inter Student Kidnapped: सिवान में 20 लाख की फिरौती के लिए एक युवक का अपहरण कर लिया गया. वो इंटर का छात्र है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Siwan Inter Student Kidnapped: सिवान में एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है. अपहरण के बाद घर वालों से फोन पर 20 लाख की फिरौती भी मांगी गई है. युवक के साथ किडनैपिंग की ये घटना तब हुई, जब वो घर से सब्जी खरीदने बाइक से निकला था. मामला गुरुवार (18 अप्रैल) की शाम का है. फिलहाल घर वाले काफी दहशत में हैं. 

सब्जी लेकर घर नहीं लौटा युवक

युवक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी संजय सिंह के पुत्र अनमोल कुमार सिंह उर्फ भोलू के रूप में हुई है. घटना के संबंध में अनमोल के चाचा ने बताया कि "वह नगर थाना क्षेत्र की आंदर ढाला ओवर ब्रिज के समीप गुरुवार की शाम सब्जी खरीदने के लिए बुलेट बाइक से गया था, लेकिन काफी देर तक वह वापस नहीं आया. रात 9 बजे के बाद  हमलोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसके कुछ ही देर के बाद अपहरणकर्ताओं ने अनमोल के मोबाइल से उसकी मां अनिता देवी को फोन कर 20 लाख रुपये फिरौती की मांग की."

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिरौती की रकम नहीं देने पर अपहरणकर्ताओं ने युवक की हत्या कर देने की धमकी भी दी है, इसके बाद परिजन अपने बेटे को लेकर काफी चिंतित हैं. परिजनों ने इसकी सूचना हुसैनगंज थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और अनमोल के मोबाइल लोकेशन नौतन थाने के रामपुर में मिलने के बाद वहां छापामारी की, लेकिन वहां से अनमोल की बरामदगी नहीं हो सकी.

गोपालगंज के क्षेत्रों में चल रही छापेमारी

इसके बाद पुलिस मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर गोपालगंज के कई क्षेत्रों में अनमोल की बरामदगी के लिए छापामारी कर रही है. बताया जाता है कि अनमोल की मां के मोबाइल फोन पर कई बार बदमाशों ने फोन कर फिरौती की मांग की है. अनमोल इंटर का छात्र है और उसकी उम्र 18 साल बताई गई है. वहीं, जब इस सिलसिले में सिवान के एसपी और एसडीपीओ को फोन किया गया तो उन्होंने नहीं उठाया.

ये भी पढ़ेंः Patna School News: गर्मी और लू को लेकर पटना में 10वीं तक के कक्षा की टाइमिंग में बदलाव, डीएम ने दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget