एक्सप्लोरर

Maha Kumbh 2025: ना ट्रेन की भीड़ मिली, ना धक्के खाए, महाकुंभ स्नान के लिए नाव से ही निकल गए बक्सर के 7 युवक

Buxar Youths: इन युवकों ने कम्हरिया गांव के गंगा घाट से अपनी यात्रा शुरू की, तो गांव के लोगों ने उन्हें पागल करार दे दिया. उन्होंने सभी की बातों को नजरअंदाज करते हुए अपना सफर जारी रखा. 

Maha Kumbh Snan: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ स्नान के अवसर पर बक्सर जिले के कुछ युवकों के जरिए की गई नाव से यात्रा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यह यात्रा उनकी आस्था, साहस और जुनून का प्रतीक बन गई है. बक्सर जिले के कम्हरिया गांव के इन युवकों ने ट्रेन और सड़क पर जाम देखा तो महाकुंभ के लिए नाव से यात्रा करने का निर्णय ले लिया. अब लोग उनकी साहसिक यात्रा को सराह रहे हैं.

कैसे की यवकों ने पूरी यात्रा?

यह कहानी बक्सर जिले के कम्हरिया गांव के कुछ साहसी युवकों की है. जब इन युवकों ने ट्रेन में भीड़ और हाइवे पर लंबी ट्रैफिक जाम के बारे में सुना, तो उन्होंने फैसला किया कि वे महाकुंभ स्नान के लिए नाव से यात्रा करेंगे. बक्सर से प्रयागराज की दूरी लगभग 600 किलोमीटर है और ये सभी युवक खुद की नाव में सारा सामान लेकर निकल पड़े.

जब इन युवकों ने कम्हरिया गांव के गंगा घाट से अपनी यात्रा शुरू की तो गांव के लोगों ने उन्हें पागल करार दिया. उन्होंने कहा, "ये लोग आधे रास्ते पर ही लौट आएंगे", लेकिन इन युवकों ने सभी की बातों को नजरअंदाज करते हुए अपना सफर जारी रखा. 

रास्ते में गंगा नदी की धारा में अचानक बदलाव आया और इन युवकों को जमानिया तक गंगा नदी की दो धारा का सामना करना पड़ा. कभी-कभी नाव गलत धारा में चली जाती थी, जिससे उन्हें वापस लौटकर सही रास्ता पकड़ना पड़ता था. इन सबके बावजूद इन युवकों ने अपनी यात्रा जारी रखी और 13 फरवरी की रात एक बजे प्रयागराज पहुंचे.

15 फरवरी को वापस बक्सर लौट आए

संगम से पांच किलोमीटर पहले अपनी नाव को लगाकर इन युवकों ने संगम में स्नान किया और फिर 15 फरवरी को वापस बक्सर लौट आए. इस यात्रा में उन्होंने दिन-रात लगातार गंगा नदी में नाव से यात्रा की और यात्रा के दौरान एक भी स्थान पर ज्यादा समय नहीं रुके.

गौरतलब है कि ये सभी युवक मछली मारने का काम करते हैं और गंगा नदी में नाव चलाने में माहिर हैं, इसलिए उन्हें नदी के पानी में डूबने का कोई डर नहीं था. इस तरह से इन युवकों ने अपनी साहसिक यात्रा पूरी की और महाकुंभ में स्नान किया, जिससे उनकी यात्रा आज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

ये भी पढ़ेंः 'यही लोग एक दिन लालू जी को भारत रत्न देंगे', तेजस्वी यादव ने कर्पूरी ठाकुर की दी मिसाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget