एक्सप्लोरर

बिहार में होली के दिन खुला स्कूल, शिक्षकों की हुई फजीहत, किसी पर फेंका गोबर तो किसी पर कीचड़

Bihar News: बीते सोमवार को कई जगहों पर होली मनाई गई है. आज मंगलवार को भी कई हिस्सों में होली मनाई जाएगी. सरकारी स्कूलों में होली की छुट्टी 26 और 27 मार्च को है.

Bihar School Opened on Holi: बिहार में होली के दिन सरकारी स्कूल खुले रहे. इस दौरान वैसे शिक्षक जो स्कूल पहुंचे वो हुड़दंग के शिकार हो गए. भारी फजीहत हो गई. मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत बिहार के विभिन्न जिलों से कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि स्कूल जाने के दौरान शिक्षकों को कितनी परेशानी हुई है. उन पर गोबर, कीचड़, कचरा, रंग, फेंका गया है. सोशल मीडिया पर बीते सोमवार (25 मार्च) को ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. शिक्षा विभाग पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.

26 और 27 मार्च को सरकारी स्कूलों में छुट्टी

वहीं दूसरी ओर होली के दिन महिला शिक्षकों को भी स्कूल जाने में काफी दिक्कत हुई है. शिक्षक सरकार पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं. आक्रोशित हैं. दरअसल बिहार में बीते सोमवार (25 मार्च) को कई जगहों पर होली मनाई गई है. आज मंगलवार (26 मार्च) को भी कई हिस्सों में होली मनाई जाएगी. सरकारी स्कूलों में होली की छुट्टी 26 और 27 मार्च को है. ऐसे में जो शिक्षक 25 मार्च को पहुंचे थे उन्हें समस्या का सामना करना पड़ा.

अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने दिया है आदेश

बता दें कि 25 मार्च को सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा थी, लेकिन होली को देखते हुए अब परीक्षा 29 मार्च को ली जाएगी. 29 मार्च को गुड फ्राइडे की छुट्टी रद्द कर दी गई है. भले 25 मार्च को परीक्षा नहीं हुई लेकिन शिक्षकों छात्रों के लिए स्कूल खुले हुए थे. यह आदेश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने दिया है. आए दिन उनके आदेशों पर विवाद होता है.

शिक्षक संघ ने जताया विरोध

इस पूरे मामले पर बिहार प्रारंभिक शिक्षक संघ के संयोजक सह शिक्षक राजू सिंह ने कहा कि होली के दिन (25 मार्च) सरकारी स्कूल खुले हुए हैं. शिक्षकों को बहुत फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. महिला शिक्षकों पर अमर्यादित टिप्पणी की जा रही है. शिक्षा विभाग जानबूझकर शिक्षकों को प्रताड़ित कर रहा है. आखिर होली के दिन क्यों स्कूल खुला रखा गया?

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher Training: प्रशिक्षण में भाग नहीं लेने वाले बिहार के शिक्षक ध्यान दें, वेतन काटने का आदेश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget