एक्सप्लोरर

Bihar News: जीविका दीदियों के लिए खुशखबरी, अब राजकीय मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में होगी नियुक्ति

Jeevika Didi: जीविका दीदियों को लेकर कैबिनेट की बैठक में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. जीविका दीदी अब अस्पतालों में भी सेवाएं प्रदान करेंगी. इसके लिए सरकार भुगतान भी करेगी.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 'समाधान  यात्रा' (Samadhan Yatra) के तहत पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान जीविका दीदी (Jeevika Didi) काफी चर्चा में हैं. सीएम नीतीश कुमार जीविका दीदियों की कई बार प्रशंसा कर चुके हैं. वहीं, जीविका दीदियों के लिए एक खुशखबरी है. शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई थी. इसमें जीविका दीदियों को सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में नियुक्ति करने का फैसला लिया गया है.

रोगियों को साफ-सफाई संबंधी सेवाएं प्रदान करेंगी

बिहार सरकार ने एक ग्रामीण आजीविका परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं 'जीविका दीदियों' को सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में नियुक्त करने का फैसला किया है. ये महिलाएं रोगियों को साफ-सफाई संबंधी सेवाएं प्रदान करेंगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया. यह प्रस्ताव राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंत्रिपरिषद के समक्ष लाया गया था.

321 नए पदों के सृजन की स्वीकृति

अतिरिक्त मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि इससे जीविका दीदियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे. उन्हें इन सेवाओं के लिए उचित भुगतान किया जाएगा. वहीं, बता दें कि शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में 21 एजेंडों पर मुहर लगी. राज्य कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में 321 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी है. वानिकी महाविद्यालय में 204 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग अंतर्गत लिपिक के 18 अस्थाई पदों की स्वीकृति. वित्त विभाग में कार्यालय परिचारी के 229 पद, निम्न वर्गीय लिपिक के 49 पदों की स्वीकृति दी गई है. इसके साथ ही बजट सत्र पर कैबिनेट की मुहर लगी है. 24 फरवरी से बजट सत्र बुलाया गया है.

ये भी पढ़ें: Siwan News: सीवान के कलाकार ने बच्चों के गाल पर दिखाई गजब कलाकारी, सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर किया शेयर, अब हर जगह चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Khan Sir News: BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget