एक्सप्लोरर

बिहार: बालू माफियाओं ने छापेमारी करने पहुंची पुलिस की टीम पर किया पथराव, जवानों ने भागकर बचाई जान

बालू माफियाओं की ओर से किए गए पथराव में सदर एसडीपीओ और पुलिस की अन्य गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गईं. हमले से बचने के लिए जवान इधर-उधर भागने लगे. सभी ने किसी तरह भागकर जान बचाई.

हाजीपुर: बालू माफियाओं पर नकेल कसने के लिए सूबे में इन दिनों प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. बालू के अवैध खनन में जुटे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती बरत रही है. इसी क्रम में रविवार को बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में अवैध बालू खनन की सूचना पाकर बिहार पुलिस की टीम तेरसिया पहुंची थी. लेकिन कार्रवाई से नाराज होकर बालू माफियाओं ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया. 

कार्रवाई से नाराज होकर किया हमला

मिली जानकारी अनुसार खनन विभाग की टीम के साथ पहुंची पुलिस ने बालू लदे नावों को गंगा नदी में डुबाना शुरू कर दिया. पुलिस ने बालू लदे छह नावों को बालू सहित गंगा में डुबा दिया, जिसके बाद इलाके के बालू माफियाओं ने पुलिस की टीम को घेर लिया और पथराव करने लगे.

बालू माफियाओं की ओर से किए गए पथराव में सदर एसडीपीओ और पुलिस की अन्य गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गईं. हमले से बचने के लिए जवान इधर-उधर भागने लगे. सभी ने किसी तरह भागकर जान बचाई. हालात बेकाबू होता देख मौके पर भारी पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद कई बालू लदी नावों और घाट किनारे डंप किए गए बालू को जब्त किया गया है. वहीं, कार्रवाई के दौरान ही बालू लदे नावों से भरी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद किया गया है. 

कार्रवाई में जुटी खनन विभाग की पुलिस

घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने कहा, " तेरसिया दियारा से अवैध बालू के कारोबार की सूचना मिल रही थी. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची थी. बालू और नाव जब्त करने की कार्रवाई चल ही रही थी कि कुछ लोग हंगामा और पथराव करने लगे. ऐसा करने के बाद वे मौके से भाग निकले. इस मामले में खनन विभाग के ओर से कार्रवाई की जा रही है."

यह भी पढ़ें -

Bihar News: चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री से नफरत करती है बिहार की जनता

Bihar Politics: JDU नेताओं ने नीतीश कुमार को बताया 'PM मटेरियल', मुख्यमंत्री ने कहा- नहीं है ऐसी कोई इच्छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget