एक्सप्लोरर

Bihar Politics: JDU नेताओं ने नीतीश कुमार को बताया 'PM मटेरियल', मुख्यमंत्री ने कहा- नहीं है ऐसी कोई इच्छा

ललन सिंह ने कहा कि अगर बीजेपी यूपी और मणिपुर के आगामी विधानसभा चुनाव में उनको एनडीए का पार्ट नहीं बनाती है, तो जेडीयू स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए भी तैयारी कर रही है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थिय जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में कुल आठ प्रस्तावों पर मुहर लगी. इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी (KC Tyagi) ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं. हम एनडीए में हैं और नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ही हमारे प्रधानमंत्री हैं. लेकिन नीतीश कुमार के अंदर प्रधानमंत्री पद की सारी योग्यताएं हैं. उनमें वो सभी क्वालिटी और गुण मौजूद हैं जो प्रधानमंत्री पद के लिए आवश्यक है.

नीतीश कुमार का चेहरा पसंद नहीं 

इधर, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने एक बार फिर कहा कि जो लोग हमारे नेता नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री मटेरियल होने पर सवाल उठाते थे, उनको एतराज होता था. ऐसे लोगों को बताना चाहते हैं कि हमारे नेता नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के तमाम गुण हैं. लेकिन प्रधानमंत्री बनने के गुण और दावा दोनों में काफी अंतर है. हम एक छोटी पार्टी हैं, हम इसका दावा कैसे करेंगे? इसलिए जो भी इस तरह का भ्रम फैला रहे हैं, उनको यह स्पष्ट होना चाहिए कि हमारे नेता में प्रधानमंत्री बनने के तमाम गुण मौजूद हैं. ललन सिंह ने कहा कि बहुत सारी पार्टियों को हमारे नेता का चेहरा पसंद नहीं है. 

पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

वहीं, पार्टी के विस्तार को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि अगर बीजेपी यूपी और मणिपुर के आगामी विधानसभा चुनाव में उनको एनडीए का पार्ट नहीं बनाती है, तो जेडीयू स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए भी तैयारी कर रही है. इधर, सीएम नीतीश कुमार के सामने कार्यकर्ताओं ने ‘देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो’ का नारा लगाया. 

हालांकि, पार्टी की ओर से पीएम मटेरियल बताए जाने को खुद नीतीश कुमार ने ख़ारिज कर दिया और सवाल पूछे जाने पर सिर्फ़ इतना कहा कि उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है. आगे ये कहा कि ‘मैं तो अपना काम करता हूँ." बता दें कि जेडीयू नेताओं की ओर से लगातार ये बयान दिया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम मटेरियल हैं. इन बयानों के वजह से बिहार में एनडीए में तल्खी आ गई है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री भले ही पीएम मटेरियल हों, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ही हैं. प्रधानमंत्री बनने की चाह रखने वालों को इंतजार करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें -

पटना की ‘धोखेबाज दुल्हन’, 7 वचन को 3 महीने में ही तोड़ा, हरकत ऐसी कि अब पति भी कर रहा अफसोस

बिहारः ‘बौखलाहट’ में CM नीतीश कुमार के कार्यकर्ता, BJP के पोस्टर को जलाया, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget