एक्सप्लोरर

डिप्टी CM सम्राट चौधरी बोले - 'जंगलराज से विकासराज तक का सफर नीतीश कुमार और NDA की देन'

Samrat Chaudhary: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की समृद्धि और स्थिरता का श्रेय नीतीश कुमार और एनडीए सरकार को जाता है. जिन्होंने राज्य को अराजकता से विकास के रास्ते पर लाया.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार (4 अक्तूबर) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार की उपलब्धियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि जब बिहार अव्यवस्था और अराजकता के दौर से गुजर रहा था, तब नीतीश कुमार की सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को बहाल किया. आज जो बिहार विकास और समृद्धि के रास्ते पर खड़ा है, उसका श्रेय नीतीश कुमार और एनडीए सरकार को जाता है.

सम्राट चौधरी ने यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया संबोधन के संदर्भ में दिया, जिसमें प्रधानमंत्री ने बिहार में एनडीए सरकार के कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख किया था. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश और बिहार के लोगों को स्पष्ट संदेश दिया है कि जिस बिहार को कभी पिछड़ेपन और बेरोजगारी के लिए जाना जाता था. वही बिहार आज विकास की मिसाल बन चुका है और यह नीतीश कुमार के नेतृत्व का परिणाम है.

नीतीश कुमार और एनडीए की योजनाओं से बिहार में हो रहा विकास

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था, सड़क, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में पिछले वर्षों में व्यापक सुधार हुए हैं. एक समय था जब शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डरते थे, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है. यह परिवर्तन किसी चमत्कार से नहीं, बल्कि नीतीश कुमार की नीतियों और एनडीए सरकार की योजनाओं से संभव हुआ है.

पूर्व सरकारों में चरम पर था अपराध और अपहरण

सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज बिहार की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, वे भूल गए हैं कि उन्हीं के शासन में अपराध, अपहरण और भ्रष्टाचार अपने चरम पर था. उस दौर में न तो रोजगार था, न विकास- केवल डर और अस्थिरता थी.

एनडीए की प्राथमिकता ‘सशक्त बिहार, आत्मनिर्भर युवा’

उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि आने वाले समय में एनडीए सरकार बिहार को पूर्वी भारत का सबसे विकसित राज्य बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. हमारा लक्ष्य है कि बिहार के हर युवा को रोजगार और हर गांव तक विकास की पहुंच सुनिश्चित की जाए. उन्होंने आगे कहा कि एनडीए सरकार की प्राथमिकता ‘सशक्त बिहार, आत्मनिर्भर युवा’ का सपना साकार करना है. उन्होंने जनता से अपील की कि विकास की इस यात्रा को जारी रखने के लिए राज्य में स्थिरता और जनसमर्थन बनाए रखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget