एक्सप्लोरर

Bihar News: दो हिस्सों में बंटी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, एक डिब्बा लेकर आगे बढ़ी ट्रेन, बड़ा हादसा टला

Bihar Sampark Kranti Express train: दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बा इंजन से अलग हो गया, लेकिन ड़्राइवर की समझ के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

Train Engine Separated From Coach: समस्तीपुर में सोमवार (29 जुलाई) को एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जहां दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और डब्बा दो भाग में बंट गया. हालांकि घटना में किसी तरह के कोई जान माल की नुकसान नहीं हुई है. घटना पुमरे के समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के खुदीराम बोस पूसा स्टेशन के समीप हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. 

दरभंगा से नई दिल्ली जा रही थी ट्रेन

घटना को लेकर बताया जाता है कि 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन दरभंगा से नई दिल्ली जा रही थी. इसी दौरान खुदीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन का कपलिंग टूट गया. इसके बाद ट्रेन का इंजन एक बोगी के साथ आगे बढ़ गया वहीं बाकि का डिब्बा गार्ड कोच के साथ पीछे छूट गया. ट्रेन लगभग 100 मीटर से अधिक आगे बढ़ गई. घटना के बाद ट्रेन के लोको पायलट की नजर पड़ी तो देखा की ट्रेन का डब्बा इंजन के बाद वाली बोगी से छुटकर पीछे है और इंजन आगे जा रहा है.

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन को रोका गया

लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए इंजन को रोक कर घटना की जानकारी स्थानीय स्टेशन के साथ-साथ रेल विभाग को दी. सूचना मिलने के बाद सोनपुर मंडल के कर्मी व अधिकारी मौके पर पहुंचे. जहां कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन के अलग हुए इंजन और बोगी के हिस्सों को जोड़ने में कामयाब हुए. इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. हालांकि इस घटना में कोई क्षति नहीं पहुंची है. इस दौरान ट्रेन में यात्री सहमे और डरे हुए बैठे रहे. कुछ लोग नीचे उतर कर ट्रेन के ठीक होने का इंतजार करने लगे.

दरअसल टेक्निकल गड़बड़ियों के कारण अक्सर ही ऐसा ट्रेनों में देखा जाता है कि इंजन वाला डिब्बा अन्य डिब्बों से अलग होकर आगे बढ़ जाता है और बाकी ट्रेन पीछे छूट जाती है. हालांकि इससे कोई बड़ी घटना घटित नहीं होती लेकिन कुछ देर के लिए ट्रेन में अफरा-तफरी जरूर मच जाती है. 

ये भी पढ़ेंः 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
राहुल गांधी पर FIR हुई तो क्या बोली BJP? 'अगर कोई…'
राहुल गांधी पर FIR हुई तो क्या बोली BJP? 'अगर कोई…'
'सड़क पर उतरना होगा, यही अंतिम...', CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर बोले RJD के सुधाकर सिंह
'सड़क पर उतरना होगा, यही अंतिम...', CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर बोले RJD के सुधाकर सिंह
नीरज कुमार संग विवाद की चर्चा के बीच अनंत सिंह का दावा, 'JDU में सब...'
नीरज कुमार संग विवाद की चर्चा के बीच अनंत सिंह का दावा, 'JDU में सब...'

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NLSIU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे CJI सूर्यकांत, कौन होगा चीफ गेस्ट?
NLSIU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे CJI सूर्यकांत, कौन होगा चीफ गेस्ट?
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
Embed widget