एक्सप्लोरर

बिहार: सलीम परवेज ने ओसामा शहाब से की मुलाकात, कहा- RJD ने केवल मोहम्मद शहाबुद्दीन को किया 'यूज'

सलीम परवेज ने कहा, "आरजेडी ने जो शहाबुद्दीन के साथ किया वो बिल्कुल गलत है. साल 1995 और 2001 में शहाबुद्दीन ने अपने दम पर आरजेडी की सरकार बनवा दी थी. लेकिन उनकी निधन के बाद उनका सम्मान नहीं किया गया."

सिवान: पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के निधन के बाद आरजेडी से इस्तीफा देने वाले सलीम परवेज बुधवार को प्रतापपुर पहुंचे. प्रतापपुर में उन्होंने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब से मुलाकात की और सांत्वना दी. दिवंगत नेता के 40वीं के अवसर पर उनके गांव पहुंचे बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज ने कहा कि मोहम्मद शहाबुद्दीन का निधन एक अपूर्णीय क्षति है, जिसे काफी दिनों तक पूरा नहीं किया जा सकता. 

आरजेडी ने उनका सम्मान नहीं किया

उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में मोहम्मद शहाबुद्दीन का निधन हुआ, तभी तेजस्वी यादव वहां से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर थे. लेकिन वे मिट्टी देने के लिए नहीं पहुंचे. तो जब वो वहां नहीं पहुंचे तो सिवान क्या पहुंचेंगे. ये राज्य के लोगों को समझना चाहिए. लेकिन आरजेडी ने जो शहाबुद्दीन के साथ किया वो बिल्कुल गलत है. साल 1995 और 2001 में शहाबुद्दीन ने अपने दम पर आरजेडी की सरकार बनवा दी थी. लेकिन उनके निधन के बाद उनका सम्मान नहीं किया गया. इससे ज्यादा कोई नेता और क्या कोई कर सकता है.

आरजेडी से इस्तीफा देने के संबंध में उन्होंने कहा कि शहाबुद्दीन के निधन के बाद उनके दिल पर चोट लगी और उन्होंने क्विक डिसीजन लेते हुए आरजेडी से इस्तीफा दे दिया. शहाबुद्दीन नेशनल नेता थे, उनके साथ गलत हुआ. उनके परिवार और अकलियत के लोगों को ये समझना चाहिए. उनका सिर्फ वोट बैंक के लिए यूज हुआ. शाहबुद्दीन को पहली ठोकर 2001 में लगी, तब ही उनके परिवार को समझ जाना चाहिए था. 

पार्टी से दे दिया था इस्तीफा

मालूम हो कि पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के बाद बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति-सह-आरजेडी के प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम परवेज ने अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने यह कदम दिवंगत नेता के असामयिक निधन के बाद उत्पन्न स्थिति के बाद उठाया है. उन्होंने करीमचक स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि शहाबुद्दीन राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापकों में से एक थे. उन्होंने न केवल पार्टी के गठन में भूमिका निभाई बल्कि लालू और राबड़ी के नेतृत्व में बिहार में स्थापित होने वाली सरकारों के गठन में भी विपरीत परिस्थितियों में सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका अदा की.

यह भी पढ़ें -

BJP विधायक का विवादित बयान, कहा- मदरसों में होती है 'आतंकवाद' की पढ़ाई, दी जाती है ये ट्रेनिंग

बिहार NDA में घमासान! ‘हम’ ने की समन्वय समिति बनाने की मांग, BJP बोली- भ्रम पैदा करने वाले होंगे बेनकाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget