एक्सप्लोरर

Bihar Crime: सहरसा में इफ्तार का सामान लेने निकला था युवक, बदमाशों ने सीने में मार दी गोली

Saharsa Crime: सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि आपसी विवाद में गोली चलने की प्रथम जानकारी मिली है. डीआईयू की टीम और अन्य टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Saharsa News: सहरसा सदर थाना इलाके के शिवपुरी ढाला के समीप एक बाइकसवार युवक को बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वो बुरी तरह जख़्मी हो गया. उसका इलाज शहर के निजी क्लिनिक में चल रहा है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जख़्मी युवक की पहचान सहरसा नगर निगम के हकपाड़ा मुहल्ला निवासी मो. शमशेर का 38 वर्षीय पुत्र मो. अफशेर आलम के रूप में हुई है.

पहले से घात लगाए बेठे थे बदमाश

युवक के बड़े भाई मोहम्मद शमशेर ने बताया कि वो बाइक से इफ्तार का सामान लेने के लिए बाजार गया था और घर लौट रहा था. इसी दौरान शिवपूरी ढाला के उत्तर के समीप पहले से ही घात लगाए बदमाशों ने उसे आता देखकर दो गोली मार दी. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सहरसा के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया.

घटना के बाद निजी क्लिनिक में इलाज कर रहे डॉ विजय शंकर ने बताया कि जख्मी को दो गोली लगी है. एक गोली सीने में और दूसरी पेट में लगी है. स्थिति गंभीर है और ब्लड सैंपल सीटी स्कैन, अल्ट्रासाऊंड करवाया जा रहा है. इसके बाद ऑपरेशन कर गोली को निकालने का प्रयास किया जाएगा. 

आपसी विवाद में हुई गोलीबारी की घटना

वहीं सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि आपसी विवाद में गोली चलने की प्रथम जानकारी मिली है. डीआईयू की टीम और अन्य टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी.

बता दें कि बिहार में इन दिनों बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं. आम आदमी की बात छोड़ दें खुद पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं हैं. बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए सरकार की तमाम कोशिशें भी नाकाम साबित हो रही हैं. वहीं विपक्ष इसे लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है. 

ये भी पढ़ें: 'सरकार सोई है और सीएम बेहोश हैं', पुलिस जवानों की हत्या को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निकाली भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget