एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: रोहतास में ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड जवान को मारी गोली, बेल्ट के चलते बच गई जान

Rohtas News: होमगार्ड के जवान रामाशंकर राय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. रामाशंकर राय ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है. घटना के पीछे वजह का भी पता नहीं चला है.

Rohtas News: रोहतास में बीते मंगलवार (01 अक्टूबर) की शाम बदमाशों ने एक होमगार्ड के जवान को गोली मार दी. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और गोली मारकर फरार हो गए. होमगार्ड जवान रामाशंकर राय रजिस्ट्री ऑफिस से ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे. करगहर थाना क्षेत्र के लरुई गांव की ओर जा ही रहे थे कि उन पर हमला हो गया. हालांकि गोली कमर में लगी, लेकिन बेल्ट की वजह से उनकी जान बच गई.

गोली लगने के बाद घायल रामाशंकर राय को लोगों ने सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया. इलाज करने वाले डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि होमगार्ड जवान की स्थिति खतरे से बाहर है. उधर घटना के बाद पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है. हालांकि घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि किसने और क्यों गोली चलाई है. मारने का मकसद था या फिर ऐसे ही कोई डराना चाहता था.

पीछा किया लेकिन मौके से भाग गए बदमाश

घायल जवान रामाशंकर राय ने बताया कि वो समरडीहां पेट्रोल पंप पर तेल लेने जा रहे थे. उसी समय बाइक सवार दो बदमाश आए और उन पर गोली चलाई. गोली उनके बेल्ट पर लगी और वहीं फंस गई, जिससे उनकी जान बच गई. इसके बाद उन्होंने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे लोग भागने में सफल रहे.

होमगार्ड जवान के बयान पर एफआईआर दर्ज

इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 कुमार वैभव ने बताया कि होमगार्ड के जवान रामाशंकर राय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिस पेट्रोल पंप पर वो तेल ले रहे थे, उस पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज पुलिस निकाल रही है. होमगार्ड के जवान रामाशंकर राय ने किसी भी व्यक्ति पर आरोप नहीं लगाया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher News: बिहार के इस जिले में 10 शिक्षकों की जा सकती है नौकरी, थाने में हो गई FIR, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget