एक्सप्लोरर

ENG vs AUS 4th Test: क्या मेलबर्न में खत्म होगा इंग्लैंड की जीत का इंतजार? इतने टेस्ट मैचों में मिली है जीत

एडिलेड टेस्ट में मिली हार और सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा था कि वह जिस इरादे के साथ दौरे पर आए थे, वो पूरा नहीं हो सका.

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 का चौथा टेस्ट शुक्रवार से मेलबर्न में शुरू हो रहा है. पर्थ, ब्रिसबेन और एडिलेड में खेले गए सीरीज के शुरुआती 3 टेस्ट गंवाकर इंग्लैंड सीरीज हार चुकी है. अगले 2 टेस्ट में इंग्लैंड अपना सम्मान बचाने के इरादे से उतरेगी, जो आसान नहीं दिख रहा है. आइए जानते हैं कि मेलबर्न में इंग्लैंड का अब तक का रिकॉर्ड कैसा है.

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड का अब तक का रिकॉर्ड बहुत बुरा नहीं है, लेकिन जीत उसके लिए इस वेन्यू पर भी आसान नहीं रही है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में कुल 57 टेस्ट खेले जा चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 29 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड 20 टेस्ट मैचों में विजयी रही है. 8 टेस्ट ड्रा रहे हैं. आंकड़ों पर गौर करें तो इस मैदान पर इंग्लैंड को जीत मुश्किल से मिली है.

शुक्रवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में इंग्लैंड दौरे की पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेगी.

मेलबर्न टेस्ट में पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल है. कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा है कि वह प्लेइंग इलेवन में 4 तेज गेंदबाजों को ही जगह देने की सोच रहे हैं. स्मिथ ने कहा है कि नाथन लियोन इंजरी की वजह से इस टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अगर वह फिट होते, तो भी उनके लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल होता. ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन की घोषणा टॉस के समय करेगी.

इंग्लैंड का बैजबॉल अंदाज इस सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है. एडिलेड टेस्ट में मिली हार और सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा था कि वह जिस इरादे के साथ दौरे पर आए थे, वो पूरा नहीं हो सका. बचे हुए टेस्ट मैचों में वह प्रदर्शन में सुधार करने और जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे. इंग्लैंड ने मेलबर्न टेस्ट के लिए जैकब बेथेल और गस एटकिंसन को टीम में जगह दी है. इंग्लैंड 2015 के बाद एशेज सीरीज नहीं जीती है.

मेलबर्न टेस्ट की इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टंग.

मेलबर्न टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

ट्रेविस हेड, जैक वेदराल्‍ड, मार्नस लाबुशेन, स्‍टीव स्मिथ (कप्‍तान), उस्‍मान ख्‍वाजा, एलेक्‍स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मिचेल स्‍टार्क, स्‍कॉट बोलैंड, माइकल नेसर, ब्रेंडन डोगेट, झाय रिचर्डसन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय गेंदबाजों ने किया जिम्बाब्वे का बुरा हाल, 102 रन पर ढेर
भारतीय गेंदबाजों ने किया जिम्बाब्वे का बुरा हाल, 102 रन पर ढेर
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget