एक्सप्लोरर

Rohtas News: छोटे भाई के तिलक से पहले बड़े भाई की हत्या, बिहार में चौकीदार के बेटे के मर्डर से हड़कंप

Rohtas Crime News: घटना तिलौथू थाना क्षेत्र के चोरकप गांव की है. हत्या की वारदात के बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है. अभी घटना के पीछे का कारण पता नहीं चला है.

Rohtas News: बिहार के रोहतास में छोटे भाई के तिलक से पहले बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना तिलौथू थाना क्षेत्र के चोरकप गांव की है. मृतक की पहचान अभिनंदन पासवान (उम्र करीब 28 साल) के रूप में की गई है. रविवार (04 मई, 2025) की रात की घटना है. हत्या की वारदात के बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है. 

बताया जाता है कि मृतक अभिनंदन पासवान के पिता चौकीदार हैं. वो तिलौथू थाने में कार्यरत हैं. सोमवार (05 मई, 2025) को तिलक समारोह था. ऐसे में रविवार की रात सजावट आदि का काम हो रहा था. यह सब करने के बाद अभिनंदन पासवान और साथ में कुछ और लोग घर के बाहर ही दरवाजे पर सो गए थे. इसी दौरान रात में अज्ञात बदमाश बाइक से आए और अभिनंदन की पहचान करने के बाद गोली मार दी.

गोली लगते ही अभिनंदन पासवान की मौके पर ही मौत हो गई. देर रात में गोली चलने की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया. लोग जागे और आनन-फानन में अभिनंदन को लेकर सासाराम सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही तिलौथू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं

घटना के पीछे का कारण क्या है यह अभी साफ तौर से पता नहीं चला है. प्रारंभिक जांच में पुलिस को आपसी रंजिश की आशंका है. बताया जा रहा है कि अभिनंदन की कुछ लोगों से दुश्मनी भी थी. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. अस्पताल पहुंचे एक परिजन ने बताया कि अभिनंदन के साथ 10-12 लोग सोए थे. आज (सोमवार) उनके (अभिनंदन) भाई का तिलक आने वाला है. बाइक से कुछ लोग आए और इनकी (अभिनंदन) पहचान कर गोली मार दी. फिलहाल पुलिस की ओर से इस पर कुछ बयान नहीं आया है.

यह भी पढ़ें- भागलपुर में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, JDU विधायक ने दिया गैर-जिम्मेदाराना बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget