एक्सप्लोरर

होली पर बिहार के सुपौल में भीषण सड़क हादसा, पूर्व मंत्री के पोते समेत 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक

Bihar Accident: हादसे में घायल तीन अन्य व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

Road Accident In Supaul: सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में होली के दिन शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दो बाइक्स की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना त्रिवेणीगंज-जदिया सड़क मार्ग (एनएच-327ई) पर खट्टर चौक के पास की है. 

पूर्व मंत्री स्वर्गीय अनुपलाल यादव के पोते की मौत

इस हादसे में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय अनुपलाल यादव के पोते और थाना क्षेत्र के मलहनमा बलजोरा निवासी कपलेश्वर यादव के 38 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार और मिरजवा वार्ड नंबर 11 निवासी प्रभाष यादव के 27 वर्षीय पुत्र अजय कुमार की मौत हो गई. हादसे में घायल तीन अन्य व्यक्तियों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. 

घायलों की पहचान 16 वर्षीय सनोज कुमार (पुत्र शशि यादव, निवासी लहरनियां झरकाहा वार्ड नंबर 8), 32 वर्षीय प्रदीप कुमार (पुत्र डोमी यादव, निवासी बलजोरा वार्ड नंबर 4) और 18 वर्षीय प्यारचंद कुमार (पुत्र विरोधन मुखिया, निवासी पिलवाहा वार्ड नंबर 7, जदिया) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक्स को जब्त कर लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक जदिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी, जिस पर दो युवक सवार थे. दूसरी बाइक त्रिवेणीगंज से लक्ष्मीनिया की ओर जा रही थी, जिस पर तीन लोग सवार थे. इसी बीच दोनों बाइक्स की खट्टर चौक के पास आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. 

 दुर्घटना से इलाके में पसरा मातम

हादसे के बाद पूरे बाजार में सन्नाटा पसर गया. होली की खुशियां मातम में बदल गईं, और मृतकों के घरों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें: यीपू के कुंभ से बिछड़ी बिहार की महिला झारखंड में मिली, 15 दिन बाद परिवार से किसने मिलाया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget