एक्सप्लोरर

यूपी के कुंभ से बिछड़ी बिहार की महिला झारखंड में मिली, 15 दिन बाद परिवार से किसने मिलाया?

Rohtas Woman: रोहतास की लाखपातो देवी 24 फरवरी को अपने परिवार के साथ महाकुंभ स्नान करने गई थीं. इसी दौरान भीड़ में उनका परिवार से संपर्क टूट गया और वह बिछड़ गईं.

Rohtas Missing Woman: बिहार के रोहतास जिले से महाकुंभ में स्नान करने गई एक महिला अपने परिजनों से बिछड़ गई थी. परिजनों ने दो दिनों तक मेले में महिला को ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. ऐसे में पूरा परिवार निराश होकर वापस लौट आया, लेकिन अब 15 दिनों बाद वो महिला झारखंड के गढ़वा जिले में सुरक्षित मिली है, जिससे परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

 झारखंड के गढ़वा में मिली महिला 

दरअसल, रोहतास जिले के कोचस प्रखंड के बलथरी गांव की रहने वाली 60 वर्षीय लाखपातो देवी 24 फरवरी में अपने परिवार के साथ महाकुंभ स्नान करने गई थीं. इसी दौरान भीड़ में उनका परिवार से संपर्क टूट गया और वह बिछड़ गईं. परिवार ने दो दिन तक उन्हें ढूंढा, लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली, तो मजबूरन घर लौटना पड़ा. अब 15 दिन बाद झारखंड के गढ़वा जिले के बहियारपुर खुर्द पंचायत में वह सुरक्षित पाई गईं.

गढ़वा जिले की बहियारपुर खुर्द पंचायत की मुखिया सोनी देवी ने महिला को उसके परिवार से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके पति वीरेंद्र बैठा ने बताया कि लाखपातो देवी मानसिक रूप से परेशान लग रही थीं और उनके घर पहुंच गईं. जब मुखिया सोनी देवी से बात हुई, तो उन्होंने महिला को अपने घर में शरण दी, खाना खिलाया और फिर उनके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की.

मुखिया सोनी देवी और उनके पति ने गढ़वा के अंजनी सिंह नामक एक अन्य पंचायत प्रतिनिधि से संपर्क किया. अंजनी सिंह ने महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिससे उनके परिवार तक यह खबर पहुंच पाई. सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद लाखपातो देवी के बेटे राहुल कुमार ने इसे देखा और तुरंत गढ़वा के लिए रवाना हो गए. वहां पहुंचकर उन्होंने अपनी मां को पहचान लिया और उन्हें वापस घर ले आए.

 परिजनों ने की थी काफी खोजबीन 

राहुल कुमार ने बताया कि जब उनकी मां कुंभ मेले में खो गई थीं, तो उन्होंने और उनके परिवार ने दो दिनों तक उन्हें ढूंढने की हर संभव कोशिश की. जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और फिर गांव लौट आए. राहुल ने कहा, "10 मार्च को जब सोशल मीडिया पर मां की तस्वीर वायरल हुई, तब मुझे इसकी सूचना मिली. पहचान करने के बाद हम लोग गढ़वा के बहियारपुर खुर्द पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने हमें बहुत प्यार दिया और भावुक होकर मां को हमारे हवाले कर दिया."

मां को वापस पाकर राहुल और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. पूरे गांव में इस बात की चर्चा हो रही है कि किस तरह से सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों की मदद से एक महिला परिवार से फिर से मिल सकी. 

ये भी पढे़ं: यूपी के CM योगी आदित्यनाथ के बयान पर RJD नेता मृत्युंजय तिवारी का निशाना, कहा- ‘सनातन का ढोंग...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
पटना जंक्शन पर सरेआम अपहरण और हत्या से सनसनी, CCTV में कैद वारदात, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
पटना जंक्शन पर सरेआम अपहरण और हत्या से सनसनी, CCTV में कैद वारदात, पुलिस कार्रवाई पर सवाल

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget