एक्सप्लोरर

बिहार: RJD ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- अभी तो बस एक विकेट गिरा है, कप्तान का इस्तीफा है बाकी

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सरकार अभी कठघरे में है और तेजस्वी यादव चुप बैठने वाले नहीं है. अभी एक विकेट ही गिरा है अभी तो कप्तान को इस्तीफा देना होगा, जो असली दोषी हैं, जिन्होंने पहले भ्रष्टाचारी को विधायक का टिकट दिया और बाद में मंत्री बनाया.

पटना: बिहार सरकार के नए शिक्षा मंत्री और जेडीयू के नेता मेवालाल चौधरी के गुरुवार को मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी मामले पर राजनीति जारी है. विपक्ष शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हमलावर है और लगातार सरकार को घेर रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सरकार पर निशाना साधा है.

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, " बिहार सरकार में भ्रष्टाचार के आरोपी को शिक्षा मंत्री बनाया गया. लेकिन जब सरकार की भद्द पिट गई, चारों ओर से किरकिरी तब तब उन्होंने इस्तीफा दिया. तेजस्वी यादव लगातार इस मामले को उठा रहे थे. लेकिन सिर्फ इस इस्तीफे से काम नहीं चलने वाला है अब बिहार सरकार को जवाब देना होगा उन्होंने इस भ्रष्टाचारी को मंत्री बनाया, ऐसे में असली गुनहगार तो वो हैं."

उन्होंने कहा, " सरकार अभी कठघरे में है और तेजस्वी यादव चुप बैठने वाले नहीं है. अभी एक विकेट ही गिरा है अभी तो कप्तान को इस्तीफा देना होगा, जो असली दोषी हैं, जिन्होंने पहले भ्रष्टाचारी को विधायक का टिकट दिया और बाद में मंत्री बनाया. ऐसे में एनडीए की डबल इंजन की सरकार जिस तरह से भ्रष्टाचार को लेकर कटघरे में है तेजस्वी इससे कोई कोमपरमाइज नहीं करने वाले और वो सड़क से लेकर सदन तक इस सरकार को घेरने का काम करेंगे."

दरसअल, तारापुर विधायक मेवालाल चौधरी जिन्हें शिक्षा विभाग की जिममेदारी सौंपी गई थी, वो कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में हुए नियुक्ति घोटाले में आरोपित हैं. उन्हें कैबिनेट में जगह देकर नीतीश कुमार फंस गए थे. एक दागी नेता को मंत्री बनाए जाने पर विपक्ष लगातार सीएम नीतीश के जीरो टॉलरेंस पर सवाल खड़े कर रही थी. वहीं, नियुक्ति घोटाला मामले में आरोपित मेवालाल को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे. ऐसे में उन्होंने कल खुद ही इस्तीफा दे दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget