एक्सप्लोरर

भारत बंद: सिर पर केला लिए प्रदर्शन करने निकले RJD MLA, कहा- नहीं चलेगी केंद्र सरकार की मनमानी

आरजेडी विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि किसान विरोधी कानून को केंद्र सरकार जल्द से जल्द वापस ले नहीं तो किसानों के समर्थन में महागठबंधन आंदोलन को और तेज करेगा. सरकार की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी.

पटना: केंद्रीय कृषि कानून बनने के एक वर्ष पूरे होने पर सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के अगुवाई में 40 किसान संगठनों द्वारा भारत बंद किया गया. तीनों कृषि कानून के खिलाफ अपने आंदोलन को धार देने के लिए किसान संगठनों के कार्यकर्ता अहले सुबह से ही सड़को पर उतर गए थे. किसान के इस भारत बंद को बिहार में महागठबंधन का समर्थन मिला था, जिस कारण हाजीपुर में सुबह से ही महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एनएच-19 पर टायर जलाकर यातायात को पूरी तरह से ठप कर दिया था.

सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी 

पार्टी कार्यकर्ता अहले सुबह से ही सड़क पर उतर आए थे. विधायक मुकेश रोशन की अगुवाई में हाजीपुर के रामाशीष चौक पर आरजेडी कार्यकार्याओं द्वारा टायर जलाकर एनएच-19 को जाम कर दिया गया था, जिस कारण हाजीपुर होकर मुजफ्फरपुर, छपरा, पटना जाने वाली सड़कों पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गई थी. किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरे पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. साथ ही केंद्रीय कृषि कानून को वापस लेने की मांग की.

अनोखे अंदाज में दिखे आरजेडी विधायक

इस दौरान आरजेडी विधायक मुकेश रोशन माथे पर केला लेकर प्रदर्शन करते नजर आए. वहीं, कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लोटकर और क्रिकेट खेल कर प्रदर्शन करते दिखे. इस बीच सड़क पर टायर जलाकर यातायात को पूरी तरह से ठप कर दिया गया था. हाजीपुर में एनएच-19 पर आरजेडी और युवा आरजेडी के कार्यकर्ता जगह-जगह सड़क जाम कर बिहार सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिखे.

नहीं चलने देंगे सरकार की मनमानी

इस दौरान आरजेडी विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि किसान विरोधी कानून को केंद्र सरकार जल्द से जल्द वापस ले नहीं तो किसानों के समर्थन में महागठबंधन आंदोलन को और तेज करेगा. सरकार की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है और किसान के विरोध में लाया गया यह केन्द्रीय कृषि कानून है, जिस कारण किसान आज मर रहे हैं. महागठबंधन किसान के समर्थन में आज सड़क पर उतरा है और किसान के भारत बंद को सफल बनाने के लिए महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह सड़क जाम किया है.

यह भी पढ़ें -

Bharat Bandh: जहानाबाद में ट्रेन रोकी, NH जाम कर जताया आक्रोश, समस्तीपुर में भी यातायात व्यवस्था ठप

Bihar Panchayat Election: सहरसा में राइफल लेकर चुनाव प्रचार कर रहा मुखिया प्रत्याशी का पति, लोगों को दिखा रहा हनक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget