एक्सप्लोरर

'भाई वीरेंद्र को नहीं पहचानता, जूता से मारेंगे...', RJD विधायक ने क्यों दी पंचायत सचिव को धमकी?

Bhai Virendra: आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने गुस्से में आकर एक पंचायत सचिव को अनाप शनाप कह दिया. यहां तक की जूते से मारने की बात कह दी. जानिए क्यों भाई वीरेंद्र इतने तैश में आ गए.

बिहार के आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने एक पंचायत सचिव के साथ अभद्र व्यवहार किया है. उन्होंने सरकारी कर्मचारी को जूते से मारने की धमकी दे दी. दरअसल विधायक ने पंचायत सचिव को मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए फोन किया था और सचिव ने एमएल को नहीं पहचाना. 

बातचीत का ऑडियो आया सामने 

भाई वीरेंद्र और पंचायत सचिव के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सामने आया है. जब विधायक ने उसे फोन किया तो कहा कि मैं भाई वीरेंद्र बोल रहा हूं. इस पर पंचायत सचिव ने जवाब देते हुए कहा- बोलिए. इस पर भाई वीरेंद्र नाराज होकर बोले- अरे तुम नहीं पहचाना. हम कौन बोल रहे हैं. पंचायत सचिव बोला- "नहीं हम नहीं पहचानते कौन हैं." इतना कहना था कि आरजेडी एमएलए बिफर गए. 

भाई वीरेंद्र ने कहा कि "मनेर के विधायक कौन हैं, तुम को पता नहीं है, फिर काहे का सरकारी कर्मचारी है. तुम को पता होना चाहिए. तुम भाई वीरेंद्र को नहीं पहचानता है और तुम बोलेगा कि बोलिए. फिर सचिव ने कहा कि आप अपना परिचय दीजिएगा तब तो पहचानेंगे."

इस पर विधायक ने कहा कि "भाई वीरेंद्र को भी परिचय देना पड़ता है? भाई वीरेंद्र मेरा नाम है. तुम नहीं जानता है कि भाई वीरेंद्र तुम्हारा कौन है? तुम नहीं जानता है? पूरा हिंदुस्तान जानता है, हमको और तुम नहीं जानता. इंग्लैंड से हो का तुम, टेढ़िया है तू, मनेर का विधायक को नहीं जानता है तुम". 

भाई वीरेंद्र ने आगे कहा कि "जूता से मारेंगे तुमको खींच कर, तुम रिकॉर्ड करो चाहे, कुछ करो. तुम प्रोटोकॉल का ख्याल नहीं रखेगा रे. हमको प्रणाम करना चाहिए था, प्रणाम विधायक जी! बोलिए. और तुम कह रहा है कि भाई वीरेंद्र कौन है, नहीं जानते हैं."

पंचायत सचिव ने विधायक से क्या कहा?

सचिव ने फिर कहा, "बोलिए क्या बात है?" पंचायत सचिव ने यहां तक कह दिया, "जाइए जहां शिकायत करना है कर दीजिए और मेरा ट्रांसफर करवा दीजिए." इस दौरान दोनों के बीच काफी नोकझोंक हुई. अंत में विधायक ने सचिव से कहा कि रिंकी देवी के पति अविनाश कुमार का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना है, उसको बनवाए. कब का आवेदन गया हुआ है. टेढ़ई से काम मत करो. कर्मचारी हो, कर्मचारी की तरह काम करो.

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: 'बिहार में अपराधी 'विजय' और 'सम्राट' हो गए...', तेजस्वी यादव का सरकार पर तंज, चिराग पासवान को भी घेरा

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget