एक्सप्लोरर

Patna Protest: पटना में BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा, जानें दिन भर क्या-क्या हुआ?

BPSC Candidate Protest: पटना के गांधी मैदान में बीपीएससी अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन किया. सुबह से ही पूरा गांधी मैदान पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था. शाम होते-होते पूरा मामला गर्म हो गया.

BPSC Candidate Protest In Patna: पटना में रविवार (29 दिसंबर) को गांधी मैदान में बीपीएससी अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन किया. सुबह से ही पूरा गांधी मैदान पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था. हालांकि गांधी मैदान में प्रशासन ने प्रदर्शन की इजाज़त नहीं दी थी. शाम होते-होते स्थिति बिगड़ गई और छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सड़क पर भारी बवाल मचा. पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए लाठीचार्ज तक कर दिया.  

जानें कैसे हंगामें में तब्दील हुआ आंदोलन

सबसे पहले लगभग 12 बजे बीपीएससी अभ्यर्थी पहले से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक गांधी मेदान पहुंच गए. काफी संख्या में जब छात्रों का जुटान हो गया तो मौके पर पटना के टाउन डीएसपी प्रकाश शर्मा पहुंचे. उन्होंने छात्रों को यहां से जाने के लिए कहा. यह भी कहा कि पांच लोग जाएं और बीपीएससी में जाकर मिलें. 

टाउन डीएसपी के मना करने के बाद भी सभी अभ्यर्थी री-एग्जाम (70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के लिए) की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रहे. बीपीएससी अभ्यर्थी गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर नारेबाजी करते रहे. अभ्यर्थियों के पहुंचने पर बड़ी संख्या में पुलिस भी वहां पहुंच गई.

उसके बाद वहां प्रशांत किशोर ने छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में रोजाना हजार, दो हजार लोग जाते हैं, ये कोई कार्यक्रम तो नहीं है जिसके लिए सरकार से अनुमति ली जाए? हमने सरकार को कल जानकारी दे दी थी. बस छात्र एक जगह बैठकर मिलकर बात करना चाहते हैं. 

इसके बाद शाम के लगभग पांच बजे प्रशांत किशोर की अगुवाई में सभी छात्र सीएम हाउस जाने लगे और पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन अभ्यर्थियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने की कोशिश की. छात्रों ने आम गाड़ियों को रोकना शुरू कर दिया और रास्ता जाम कर दिया. इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया. वाटर कैनन से पानी की बैछारें की गईं. ठंड में सभी छात्र भींग गए. काफी हंगामा हुआ. 

इस हंगामें में छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारा, जिसमें कई छात्रों को काफी चोटें आईं. एक छात्र ने रो-रोकर बताया कि उसका हाथ टूट गया है. ये पुलिस अधिकारी जो, यही परीक्षा पास करके आते हैं और अभ्यर्थियों पर ही लाठी चलाते हैं. फिर इस बीच कुछ छात्रों ने प्रशांत किशोर पर भी सरकार से मिले होने का आरोप लगाया. छात्रों ने कहा हमें अपने आंदोलन को राजनीतिक रंग नहीं देना है. 

पूरे मामले पर सेंट्रल SP स्वीटी सहरावत ने कहा कि "लाठीचार्ज नहीं हुआ है. अभ्यर्थियों से बार-बार यहां से हटने का अनुरोध किया गया. हमने उनसे कहा कि वे अपनी मांगें हमारे सामने रखें, हम बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन वे अड़े रहे. अभ्यर्थियों ने प्रशासन के साथ धक्का-मुक्की की. अंत में हमें मजबूरन वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा. उसमें भी हम बीच में आए और उन्हें हटाया, लेकिन तब भी वे नहीं हटे. 

हालांकि बाद में देर रात तक माहौल शांत हुआ और प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार के प्रशासनिक अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि सरकार अभ्यर्थियों की मांगों पर चर्चा के लिए तैयार है. छात्रों की पांच सदस्यीय कमेटी अभी मुख्य सचिव से बात करेगी ताकि उनकी समस्याओं और मांगों पर कुछ निर्णय लिया जा सके. इसके बाद ही छात्र आगे फैसला लेंगे. 

अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा, कि हम लोगों ने दिन भर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. अब सराकर हमारे छात्रों से मिलने के लिए तैयार है. सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सरकार अभ्यर्थियों की मांगों पर चर्चा के लिए तैयार है. अगर ये चर्चा आज नहीं हुई तो फिर आगे विचार किया जाएगा. हमलोग ऐसे ही अपनी मांग पर डटे रहेंगे. 

इस पूरे मामले के बाद देर रात ये खबर आई कि बिहार लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों के हंगामे को लेकर प्रशांत किशोर पर मामला दर्ज हुआ है. प्रशांत किशोर के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती पर भी मामला दर्ज किया गया है. प्रशांत किशोर पर अभ्यर्थियों को उकसाने ने सड़क पर लाने और हंगामा करने का कई गंभीर धारा लगाई गई है. प्रशांत किशोर सहित 19 से अधिक नाम जब लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. 600 से अधिक अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. 

इस पूरे मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फेसबुक लाइव आकर बिना नाम लिए प्रशांत किशोर पर निशाना साधा है. उन्होंने आंदोलन को दबाने का आरोप बीजेपी की 'बी' टीम पर लगाया. हालांकि उन्होंने प्रशांत किशोर का कहीं भी नाम नहीं लिया. दिन भर हुए प्रदर्शन में पुलिस की छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने भी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. 

ये भी पढ़ेंः Tejashwi Yadav: यात्रा पर निकलने से पहले तेजस्वी ने पिता लालू यादव का लिया आशीर्वाद, कल से शुरू होगा पांचवां चरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget