एक्सप्लोरर

Bihar Politics: '2025 में बिहार से NDA सरकार जा रही है'- मृत्युंजय तिवारी ने बता दी बड़ी वजह

Mrityunjay Tiwari: आरजेडी प्रवक्ता ने नीतीश कुमार की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि अब यह इस सरकार की अंतिम यात्रा है. पिछले 20 वर्षों में जो यात्रा की, उसमें उन्होंने जनता की गाढ़ी कमाई को लुटाया है.

Mrityunjay Tiwari On Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियों में जुट गए हैं. उन्होंने आगामी 15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा निकालने की घोषणा की है. नीतीश कुमार की इस यात्रा पर शनिवार को आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी (Mrityunjay Tiwari) ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि झारखंड का चुनाव परिणाम बता रहा है कि बिहार में एनडीए की सरकार जा रही है.

आरजेडी प्रवक्ता ने यात्रा पर क्या कहा?

आरजेडी प्रवक्ता ने कहा, "अब नीतीश कुमार यात्रा क्या ही निकलेंगे. अब तो चुनावी वर्ष है. उन्होंने पिछले 20 वर्षों में जो यात्रा की, जिसमें उन्होंने जनता की गाढ़ी कमाई को लुटाया. उन्हें उसका हिसाब देना चाहिए. अब यह इस सरकार की अंतिम यात्रा है. झारखंड का चुनाव परिणाम बता रहा है कि बिहार में एनडीए की सरकार जा रही है."

बता दें कि है कि 15 दिसंबर से शुरू होने वाली नीतीश कुमार की इस यात्रा को 'महिला संवाद यात्रा' नाम दिया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपने पक्ष में करना है. बिहार सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में महिला वोटरों की अहम भूमिका होती है. हाल के महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों में महिलाओं ने बीजेपी गठबंधन और हेमंत सोरेन की पार्टी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसी कारण नीतीश कुमार भी महिलाओं को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रहे हैं.

महत्वपूर्ण मानी जा रही नीतीश की ये यात्रा 

महिलाएं हमेशा से नीतीश कुमार के समर्थन में रही हैं, और इसके पीछे कई योजनाओं का योगदान है, जैसे स्कूल जाने वाली लड़कियों को मुफ्त साइकिल देने की योजना या स्नातक करने वाली बालिकाओं को 50 हजार रुपये की मदद देने की योजना. इन योजनाओं का नीतीश कुमार को काफी लाभ हुआ है. हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान के प्रभाव ने नीतीश कुमार को नुकसान पहुंचाया था. पार्टी ने राज्य में 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ 43 पर जीत हासिल हुई थी. ऐसे में नीतीश की इस यात्रा में महिलाओं से संवाद बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Land Survey: जमीन सर्वे को लेकर नीतीश सरकार ने दी बड़ी राहत, म्यूटेशन को लेकर आया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget